27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Astrology and Spirituality / Dharma Karma / Bhairav ​​Ashtami 2026: भय, शत्रु और संकटों से मिलेगी मुक्ति! 1 दिसंबर को काल भैरव अष्टमी, जानें पूजा का समय

Bhairav ​​Ashtami 2026: भय, शत्रु और संकटों से मिलेगी मुक्ति! 1 दिसंबर को काल भैरव अष्टमी, जानें पूजा का समय

Kaal Bhairav ​​Ashtami 2026: जीवन में भय, संकट और शत्रु बाधाओं से मुक्ति पाने का खास दिन आ रहा है। 1 दिसंबर को काल भैरव जयंती मनाई जाएगी। जानें पूजा मुहूर्त और व्रत कथा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 27 Nov 2026, 1:58 PM IST

kaal bhairav ashtami 2026 puja time date muhurat vrat katha

Bhairav ​​Ashtami 2026: जानें काल भैरव अष्टमी पर पूजा का सही समय (फोटो सोर्स- ChatGPT)

Kaal Bhairav ​​Ashtami 2026: जब जीवन में भय घेरने लगे, संकट रास्ता रोकने लगें और नकारात्मकता मन की शांति छीनने लगे, तब भक्तों को याद आते हैं भगवान शिव के रौद्र, तेजस्वी और परम रक्षक स्वरूप बाबा काल भैरव। संकटों का संहार करने वाले, भक्तों को निर्भयता का वरदान देने वाले और धर्म की रक्षा के प्रतीक बाबा काल भैरव का प्राकट्‌योत्सव 1 दिसंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा।

मान्यता है कि सच्चे मन से काल भैरव की आराधना करने वाले भक्तों के भय, कष्ट, शत्रु बाधाएं और जीवन की विपरीत परिस्थितियां दूर होती हैं। इस दिन काल भैरव मंदिरों में सुबह से देर रात तक पूजा-अर्चना, अभिषेक, हवन, दीपदान, भजन कीर्तन और महाप्रसादी के आयोजन होंगे।

Bhairav ​​Ashtami 2026: व्रत रखकर भगवान भैरव को दें जल का अर्ध्य

भैरव अष्टमी के दिन व्रत रखकर जल का अ‌र्घ्य देकर भैरव का पूजन करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्ति होती है। भैरव भगवान शिव का ही एक रूप है और इनकी पूजा उग्र देव के रूप में की जाती है। इसलिए भैरव की पूजा तांत्रिकों के लिए महत्वपूर्ण होती है। सामान्य गृहस्थों को भैरव की पूजा मंदिरों में ही करनी चाहिए।

Bhairav ​​Ashtami 2026: भैरव अष्टमी तिथि

ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुमचंद जैन के अनुसार, काल भैरव अष्टमी को कालाष्टमी और भैरव जयंती भी कहा जाता है। यह पर्व मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। अष्टमी तिथि 30 नवंबर, सोमवार की रात 12:12 बजे से प्रारंभ होकर 1 दिसंबर, मंगलवार की रात 11:14 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार प्राकट्‌योत्सव 1 दिसंबर को मनाया जाएगा।

Bhairav ​​Ashtami 2026 Puja Time: पूजन का प्रमुख समय

सुबह 6 से 9 बजे तकः स्नान के बाद व्रत एवं पूजन का संकल्प लेकर बाबा काल भैरव का स्मरण करें और प्रारंभिक पूजा-अर्चना करें।

शाम 5:25 से 7:30 बजेतकः प्रदोष काल में सरसों के तेल का दीपक जलाकर दीपदान करें। परिवार की सुख-शांति, सुरक्षा और समृद्धि की कामना करें।

रात 8:10 बजे सेः मंत्र जाप, स्तुति, काल भैरव अष्टकम का पाठ और विशेष आराधना करें।

Bhairav ​​Ashtami 2026: भैरव अष्टमी व्रत कथा

एक बार ब्रह्माजी तथा विष्णुजी में यह विवाद छिड़ गया किविश्व का तारणहार तथा परम तत्व कौन है। इस विवाद को हल करने के लिए महर्षियों को बुलाया गया। महर्षियों ने निर्णय किया किपरम तत्व कोई अव्यक्त सत्ता है। ब्रह्मा तथा विष्णु उसी विभूति से बने हैं। विष्णुजी ने ऋषियों की बात मान ली किंतु ब्रह्माजी ने यह स्वीकार नहीं किया। वे अपने को ही परम तत्व मानते थे। यह परम तत्व की अवज्ञा बहुत बड़ा अपमान था। शिवजी ने तत्काल भैरव के रूप में उग्र रूप धारण करके ब्रह्मा का गर्व चूर-चूर कर दिया। यह दिन अष्टमी का दिन था। इसलिए इस दिन को भैरव अष्टमी कहा जाता है।