21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Astrology and Spirituality / Dharma Karma / Kartik Purnima 2026: कार्तिक मास के आखिरी चार दिन बेहद खास, स्नान-दान का मिलेगा अक्षय पुण्य

Kartik Purnima 2026: कार्तिक मास के आखिरी चार दिन बेहद खास, स्नान-दान का मिलेगा अक्षय पुण्य

Kartik Purnima 2026: कार्तिक मास के अंतिम चार दिन बेहद महत्वपूर्ण माने गए हैं। इन चार तिथियों पर स्नान, दान, दीपदान और पूजा करने से अक्षय पुण्य मिलने की मान्यता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 21 Nov 2026, 3:01 PM IST

kartik month last four days kartik purnima

Kartik Purnima 2026: कार्तिक मास के आखिरी चार दिन बेहद खास (फोटो सोर्स- ChatGPT)

Kartik Purnima 2026: सनातन धर्म में कार्तिक मास को पूजा-पाठ, स्नान, व्रत और दान के लिए बेहद फलदायी माना गया है। भगवान विष्णु को समर्पित इस महीने में ब्रह्म मुहूर्त में स्नान और दीपदान की विशेष परंपरा है। व्यस्तता या अन्य परिस्थितियों के चलते कई श्रद्धालु पूरे महीने नियमित रूप से स्नान-दान नहीं कर पाते। ऐसे भक्तों के लिए अंतिम चार दिन बेहद खास माने गए हैं।

विधि-विधान से पूजा करने पर मिलत है खास लाभ

पं. संदीप नारायण शास्त्री के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की कुछ तिथियों महत्वपूर्ण होती हैं, इन तिथियों में विधि-विधान से पूजा, स्नान, दान और दीपदान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इनमें देवउठनी एकादशी के बाद द्वादशी, त्रयोदशी, बैकुंठ चतुर्दशी, कार्तिक पूर्णिमा प्रमुख है। कार्तिक मास में सूर्योदय से पहले स्नान करना पुण्यकारी होता है। इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा, तुलसी आराधना और दीपदान करने से विशेष फल मिलता है।

कार्तिक पूर्णिमाः दीपदान से मोक्ष का मार्ग होगा प्रशस्त

कार्तिक मास का समापन पूर्णिमा (Kartik Purnima 2026) पर होता है। इसे स्नान, दान और दीपदान के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन पवित्र जल में स्नान, जरूरतमंदों को दान और भगवान कार्तिकेय के दर्शन करने का विशेष महत्व बताया गया है। प्रदोष काल में दीपदान करने से मोक्ष की प्राप्ति होने की मान्यता है।

द्वादशीः दामोदर पूजा व दान से घर में आएगी समृद्धि

कार्तिक शुक्ल द्वादशी पर भगवान दामोदर के साथ गोमाता की पूजा का विधान है। जल से भरे कलश सुपारी तथा सोना-चांदी रखकर में दान करने की परंपरा है। मान्यता है कि इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

त्रयोदशी: 32 दीप जलाकर करें शिव आराधना

स्नान के बाद प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करना विशेष फलदायी माना गया है। 32 दीपक जलाकर शिव पंचाक्षर स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। अभिषेक और मौन व्रत रखने की भी परंपरा है।

बैकुंठ चतुर्दशी: हरि-हर की आराधना से मिलेगा फल

कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी (Vaikuntha Chaturdashi) को भगवान विष्णु और भगवान शिव की एक साथ आराधना का विशेष महत्व है। इसे हरि-हर मिलन की पावन तिथि भी कहा जाता है। इस दिन अरुणोदय काल में भगवान विश्वनाथ का पूजन करना चाहिए।