27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / News Bulletin / Sankashti Chaturthi : संकष्टी चतुर्थी पर बना खास योग, मिथुन सहित 4 राशिवालों को हो सकता है धन लाभ

Sankashti Chaturthi : संकष्टी चतुर्थी पर बना खास योग, मिथुन सहित 4 राशिवालों को हो सकता है धन लाभ

Sankashti Chaturthi : हनुमानजी ने भी गणेशजी की कृपा प्राप्त करने रखा था चतुर्थी का व्रत, खत्म हो जाते हैं आसन्न संकट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

deepak deewan

•

Updated: 27 Nov 2026, 12:02 PM IST

संकष्टी चतुर्थी

संकष्टी चतुर्थी image AI

Sankashti Chaturthi : वैदिक पंचांग में हर माह में दो बार चतुर्थी तिथि आती है। माह के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि संकष्टी चतुर्थी कहलाती है जबकि शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर विनायक चतुर्थी व्रत करते हैं। दोनों ही गणेश चतुर्थी पर व्रत रखकर गणेजी की पूजा की जाती है। संकष्टी चतुर्थी व्रत खासतौर पर हर प्रकार के संकटों से बचाने की कामना के लिए रखा जाता है। गणेशजी की प्रसन्नता व आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए ये व्रत किया जाता है। माना जाता है कि संकष्टी चतुर्थी व्रत करने से गणेशजी हर तरह की परेशानियां दूर कर देते हैं। कोई आसन्न संकट हो तो गणेशजी की कृपा से दूर हो जाता है। आज 27 नवंबर को संकष्टी चतुर्थी पर शुक्रवार का संयोग बना है। इससे मिथुन सहित 4 राशिवालों को धन लाभ हो सकता है।

धर्माचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि बुद्धिविधाता गणेशजी संकटनाशक के रूप भी पूज्य हैं। सीताजी की तलाश में निकलने के पूर्व हनुमानजी ने भी गणेश चतुर्थी का व्रत रखा था। गणेशजी की कृपा से उन्होंने अपना लक्ष्य भी प्राप्त किया। संकष्टी चतुर्थी व्रत इतना प्रभावशाली माना जाता है कि शनि की साढे साती से पीड़ित लोगों को भी राहत देता है। इस व्रत के प्रभाव से वे प्राय: इस अवधि में आनेवाले संकटों से बचे रहते है।

27 नवंबर को मार्गशीर्ष माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज गणेश चतुर्थी या संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जा रहा है। इस दिन चतुर्थी माता को अर्घ्य देने का विधान है। ज्योतिषाचार्य पंडित अरुण बुचके के अनुसार गणेश चतुर्थी या संकष्टी चतुर्थी व्रत पर दोपहर में गणेश पूजा करनी चाहिए। उन्हें दूर्वा जरूर अर्पित करें। चतुर्थी व्रत करनेवालों को उदय होते चंद्रमा, श्रीगणेश और चतुर्थी माता को अर्घ्य देना चाहिए।

बने धनदायक योग

ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि चतुर्थी तिथि मिथुन, कन्या, तुला और मीन राशिवालों के लिए शुभदायक साबित होगी। इन राशि के जातकों को आज धनलाभ हो सकता है।

प्रमुख पूजा मुहूर्त

धर्माचार्य पंडित नरेंद्र नागर बताते हैं कि पंचांग के अनुसार आज गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत है। चतुर्थी तिथि सुबह 9:48 बजे शुरू हो चुकी है।

चंद्रोदय का समय: रात 8:18 बजे (अर्घ्य व व्रत पारण के लिए)
अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:48 बजे से मध्यान्ह 12:30 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 1:54 बजे से 2:36 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:21 बजे से 5:49 बजे तक
सर्वार्थ सिद्धि योग: दोपहर 3:08 बजे से