27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Rewa / Agniveer Recruitment Rally: रीवा में आज से अग्निवीर भर्ती रैली शुरु, शामिल होंगे 15 जिलों के कैंडिडेट

Agniveer Recruitment Rally: रीवा में आज से अग्निवीर भर्ती रैली शुरु, शामिल होंगे 15 जिलों के कैंडिडेट

Agniveer Recruitment Rally: रीवा में आज से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हो रही है, जिसमें लिखित परीक्षा पास करीब 3500 अभ्यर्थियों का शारीरिक व मेडिकल परीक्षण होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 27 Nov 2026, 11:30 AM IST

अग्निवीर भर्ती रैली (Photo Source - Patrika)

अग्निवीर भर्ती रैली (Photo Source - Patrika)

Rews news: भारतीय थल सेना की अग्निवीर भर्ती रैली शुक्रवार यानी आज से रीवा में शुरू हो गई है। 5 दिसंबर तक चलने वाली इस रैली में लिखित परीक्षा में चयनित करीब 3500 अभ्यर्थियों का शारीरिक और मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और आईटीआई रीवा में आयोजित होगी। इसमें रीवा सहित 15 जिलों के अभ्यार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि भर्ती रैली में रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, कटनी, जबलपुर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी और डिंडौरी के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। प्रतिदिन लगभग 500 से 700 उम्मीदवारों का शारीरिक और मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। अभ्यर्थियों के पंजीयन और दस्तावेज सत्यापन के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। दौड़ और अन्य शारीरिक परीक्षणों के लिए आवश्यक उपकरण भी लगाए गए हैं।

अभ्यार्थी को मिलेंगी सुविधाएं

भर्ती स्थल पर दो एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी। साफ-सफाई, चलित शौचालय, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए भुगतान के आधार पर नाश्ते और फल की व्यवस्था भी रहेगी। शारीरिक और मेडिकल परीक्षण 27 नवंबर की रात 11 बजे से शुरू होंगे। सेना के अधिकारियों ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर दोनों स्थानों पर तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। युवाओं के परिसर में प्रवेश, रजिस्ट्रेशन, दस्तावेजों की जांच से लेकर अन्य प्रक्रियाओं के लिए सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं ताकि उन्हें किसी से पूछना नहीं पड़े।

दलाल भी भर्ती से पहले हो गए सक्रिय

अग्निीवीर भर्ती से पहले ही दलाल भी सक्रिय हो गए हैं और वह युवाओं और उनके परिजनों को नौकरी दिलवाने के बदले कमीशन की मांग करने लगे हैं। कुछ तो बकायदे सोशल मीडिया पर भी मदद का भरोसा दे रहे हैं। इस बात की जानकारी सेना के अधिकारियों को भी हुई है। जिसके चलते भर्ती परिसर में नोटिस चस्पा कराई गई है और अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों से अपील की गई है कि वह सेना में भर्ती कराने का झांसा देने वाले बिचौलियों और दलालों से सावधान रहें। कलेक्टर ने भी प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह जागरुकता संदेश देते रहें और यदि कोई दलाल पाया जाता है तो उसे तत्काल पकड़वाएं।

भर्ती रैली के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

अग्निवीर सेना भर्ती रैली के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की है। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष पटेल को नोडल अधिकारी तथा जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस आशीष दुबे को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ऑनलाइन सूचनाएं दर्ज करने और अभिलेखों के सत्यापन के लिए घनश्याम कचेर (आईटीआई) की ड्यूटी सुबह 11.30 से शाम 7 बजे तक और उमाकांत रावत (जिला ई-गवर्नेंस) की ड्यूटी सुबह 4 से दोपहर 12 बजे तक लगाई गई है। इसी तरह संजीव कुमार सेन (मेडिकल कॉलेज) सुबह 4 से दोपहर 12 बजे तक और विकास कुमार द्विवेदी (ट्रेनिंग ऑफिसर, आईटीआई) सुबह 8 से शाम 4 बजे तक सेवाएं देंगे। सभी तैनात अधिकारी-कर्मचारी भर्ती रैली स्थल पर उपस्थित रहेंगे।