इंदौर से रीवा के बीच चलने वाली फ्लाइट शनिवार को अपने निर्धारित समय 12:35 बजे के स्थान पर 1:04 बजे उड़ान भरी थी। करीब 2:20 बजे यह फ्लाइट रीवा पहुंची लेकिन रीवा एयरपोर्ट फ्लाइट नहीं उतर पाई। करीब एक घंटे तक इस फ्लाइट ने रीवा के आसमान में चक्कर काटे और सिलपरा, रतहरा व रामपुर बघेलान के आसपास आसमान में घूमती रही। बाद में फ्लाइट को डायवर्ट कर दिया गया। करीब 3:30 बजे फ्लाइट वाराणसी के लिए रवाना हो गई जहां उसको सुरक्षित लैंड कराया गया है। वहां से फ्लाइट ने 4:50 बजे वापस रीवा के लिए उड़ान भरी और 5:30 बजे यह रीवा एयरपोर्ट में लैंड हुई। करीब आधे घंटे बाद फ्लाइट वापस रीवा से इंदौर के लिए रवाना हो गई।