16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक पर महिला और बच्चे के साथ जा रहा था युवक, हाइवा ने मारी टक्कर, रीवा में रोंगटे खड़े करने वाला हादसा

Road Accident : दुअरी गांव में बाइक और डंपर की भीषण टक्कर का हादसा CCTV में कैद हुआ। बाइक सवार महिला के ऊपर से हाइवा गुजर गया। महिला की हालत बेहद नाजुक है, जबकि युवक और बच्चा भी घायल हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 16 Nov 2026, 3:12 PM IST

Road Accident

हादसे के बाद सड़क पर लगी भीड़ (फोटो सोर्स: Patrika)

Rewa News :मध्य प्रदेश के रीवा जिले के चोरहटा थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले दुअरी गांव में एक दिल दहला देने वाला सड़क हुआ है। मार्ग से गुजर रही एक बाइक को हाइवा (डंपर) ने टक्कर मार दी। बता दें कि, बाइक पर युवक के साथ एक महिला और बच्चा बैठे थे। हादसे में डंपर महिला के ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची डायल-112 महिला को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंची है, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जबकि बाइक चालक युवक और बच्चे को भी चोटें आई हैं। ये हैरान कर देने वाली घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमर में भी कैद हो गई है।

बता दें कि, मामले में सामने आया सीसीटीवी हृद्य विदारक है, जिसे दिखा पाना संभव नहीं। लेकिन, सामने आए दृष्य पर गौर करें तो बाइक सवार ने डंपर को रॉन्ग साइड से ओवरटेक करने का प्रयास किया थास, लेकिन सड़क पर चढ़ते समय उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और इसी बीचे साथ में डंपर चल रहा था, जिसकी चपेट में आ गई। हाईवा की टक्कर से बाइक में सवार महिला सड़क में गिर गई, जिसको वाहन के पहिए कुचलते हुए निकल गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

रॉन्ग साइड से ओवरटेक करने पर हुआ हादसा

घटना चोरहटा थाने के दुआरी गांव की बताई जा रही है। बाइक पर सवार होकर एक परिवार जा रहा था। चोरहटा थाने के दुआरी गांव के समीप सोमवार को डपर को रॉन्ग साइड से ओवरटेक कर रहा था। जैसे ही, वो बाइक सड़क में चढ़ने लगा तभी हाइवा की चपेट में आ गया इस दौरान बाइक में सवार महिला समेत अन्य सवार सड़क पर गिर गए। इस बीच महिला हाइवा के पहिए कुचलते हुए निकल गए। घटना इतनी हृदय विदारक थी कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही तत्काल डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर अवस्था में महिला को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया है, जिनकी पहचान से सिरमौर थाने के दुलहरा गांव निवासी रिवांगी सेन के रूप में हुई है। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी डंपर चालक की तलाश शुरु कर दी है।