घटना इंजीनियरिंग कॉलेज एसबीआई बैंक के समीप की है। जैसे ही यशराज शर्मा अपनी बाइक से यहां पहुंचा तो कार से आए युवकों ने पहले उसकी बाइक को टक्कर मारी, टक्कर लगते ही यशराज व उसके साथी बाइक से गिर गए। इसके बाद कार से उतरकर युवकों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमला करने वाले सभी युवक अपने चेहरे पर गमछे लपेटे हुए थे। शोर शराबा सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे तो भीड़ जमा होती देख आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल हालत में यशराज शर्मा को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित ने आरोपियों के द्वारा पिस्टल तानने का आरोप भी लगाया है।