27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Chhindwara / Pandhurna Crime: जिसे गोद में होना था, वह नाली में मिला, जीआरपी चौकी के पीछे मिला दो साल के मासूम का शव

Pandhurna Crime: जिसे गोद में होना था, वह नाली में मिला, जीआरपी चौकी के पीछे मिला दो साल के मासूम का शव

Pandhurna Crime: पांढुर्ना रेलवे स्टेशन की बाउंड्रीवाल के पास नाली में मिला दो साल का मासूम बच्चा, बच्चा कौन है और उसे क्यों छोड़कर गया, पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Manish Gite

•

Updated: 27 Nov 2026, 11:56 AM IST

Pandhurna Crime

Pandhurna Crime: पांढुर्ना रेलवे स्टेशन के पास जीआरपी चौकी के पीछे घटनास्थल की जांच करती पुलिस। (फोटो-जितेंद्र अतकरे)

Pandhurna Crime: जिस उम्र में बच्चे मम्मी-पापा और दादा दादी की गोद में खेलते हैं, जिस उम्र में बच्चों की दुनिया ही टॉफी और खिलौने होते हैं, उसी उम्र में एक मासूम बच्चे का शव नाली में मिला है। अच्छे और महंगे कपड़े पहना यह बच्चा किसका है, इसे लेकर जांच चल रही है। हर कोई जानना चाहता है कि ऐसी कौन-सी परिस्थिति थी इसे नाली में छोड़ दिया गया। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। आखिर यह बच्चा किसका है और कैसे यहां तक पहुंचा पुलिस इस पड़ताल में जुट गई है।

पांढुर्ना रेलवे स्टेशन के सामने जीआरपी पुलिस चौकी के पीछे शुक्रवार को सुबह सफाई कर्मी को यह बच्चा नाली में नजर आया। गुलाबी रंग के जूते और महंगे कपड़े पहना यह बच्चा किसका है इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि यह बच्चा कब से यहां है, इसके रोने की आवाज भी नहीं सुनाई दी गई है।

सफाईकर्मी ने जैसे ही इस बच्चे को देखा डायल 112 को सूचना दी गई। इसके बाद थाना निरीक्षक अमित कुमार दाणी अपने दल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। जांच भी शुरू कर दी है। पांढुर्ना से रिपोर्टर जितेंद्र अतकरे ने बताया कि कपड़ों से मासूम बच्चा किसी अच्छे परिवार का नजर आ रहा है। कपड़ों की सिलवट से उसे यहां छोड़कर जाने का अंदाजा लगाया गया है। हालांकि पुलिस इस मामले में हर पहलु को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

रेलवे की बाउंड्री से लगा है घटनास्थल

सफाईकर्मी दीपक सुरजुसे और वाल्या सनेसर ने पत्रिका को बताया कि वो सुबह नाली की सफाई करने जीआरपी पुलिस चौकी के पीछे पहुंचे थे। आधी नाली साफ करने के बाद यहां चौकी भवन के ठीक पीछे नाली में शिशु का शव दिखाई दिया। रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य शुरू होने के कारण रेलवे के क्वार्टर के सामने स्थित बाउंड्रीवॉल तोड़ दी गई है, जिससे यहां तक पहुंचना किसी के भी लिए भी मुश्किल नहीं है। जिससे प्रथमदृश्ट्या शिशु को संदेहास्पद स्थिति में नाली में छोड़कर जाने की बात कही जा रही है। पुलिस ने इस मामले की जांच कर रही है।

पहले भी आए ऐसे मामले

-जून 2026 में पांढुर्ना में आवारा कुत्तों ने एक नवजात के शव को क्षतिग्रस्त कर दिया था।
-अक्टूबर 2025 को पांढुर्ना के तिगांव और घुड़नखापा रेलवे ट्रैक के बीच कपड़े में लिपटी नवजात बच्ची मिली थी। करीब 15-20 की उम्र रही होगी। पांच दिन तक शिनाख्त न हो पाने के बाद पुलिस ने नगर पालिका की मदद से जाम नदी के किनारे दफना दिया था।