Dev Deepawali 2026:कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार, 24 नवंबर को शहर आस्था, भक्ति और दीपों की रोशनी से सराबोर होगा। देव दीपावली के अवसर पर जहां घरों की देहरी से लेकर मंदिरों तक दीपमालाएं सजेंगी, वहीं आतिशबाजी से आसमान भी रोशन होगा। कार्तिक मास के अंतिम दिन श्रद्धालु सूर्योदय से पहले पवित्र स्नान कर दान-पुण्य करेंगे। मंदिरों में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला चलेगा। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर किया गया स्नान और दान अक्षय पुण्य प्रदान करता है। यही वजह है कि इस दिन श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहता है। इस बार पूर्णिमा पर सर्वार्थ सिद्धि योग का विशेष संयोग वशेष संयोग बन रहा है, जिसे धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है।