धर्म-कर्म

केवल 7 गुरुवार ऐसा करने से साक्षात प्रकट होकर इच्छा पूर्ति करते हैं, बाबा साईं नाथ

साक्षात प्रकट होकर सभी मनोकामना पूरी करते हैं भगवान साई नाथ
2 min read
Feb 06, 2019
sai baba
केवल 7 गुरुवार ऐसा करने से साक्षात प्रकट होकर इच्छा पूर्ति करते हैं, बाबा साईं नाथ

साक्षात प्रकट होकर सभी मनोकामना पूरी करते हैं भगवान साई नाथ
।। ॐ सांईं शिर्डी देवाय नम: ।।

गुरुवार का दिन गुरु की आराधना करने उनकी कृपा पाने, प्रसन्न करने के लिए कुछ ऐसा काम किया जाये की स्वयं गुरु दर्शन देने के लिए भक्त के पास चले आये एवं भक्त की सभी इच्छाएं पूरी कर दें । भगवान साईं नाथ को सभी धर्म जाती के लोग गुरु रूप में पूजते हैं । कहा जाता हैं की लगातार 7 गुरुवार तक अपने घर या साई बाबा के मंदिर में जाकर इस छोटे मगर बहुत शक्तिशाली उपाय को जो कोई भी कर लेता हैं, भगवान साईं नाथ साक्षात प्रकट होकर सभी इच्छा पूरी कर देते हैं । जाने गुरु के दिन कौन से उपाये से दर्शन देकर मनोकामना पूरी करते हैं साईं बाबा ।

अगर आपके जीवन को समस्याओं ने घेर रखा हो, रूपया पैसा की तंगी बनी रहती हो, घर परिवार में सुख शांति का अभाव हो, नौकरी व्यापार में मेहनत के अनुरूप लाभ नही हो रहा हो तो लगातार 7 गुरुवार तक 108 बार रोज श्री साईं नाथ के इन मंत्रों में से किसी भी एक मंत्र का जप मोती या तुलसी की माला से करें । ऐसा करने से स्वयं प्रकट होकर साईं बाबा अपने भक्त की प्रत्येक मनोकामना पूरी कर देते हैं ।

।। श्री साईं नाथ मंत्र ।।
1- ॐ सांईं राम ।।
2- ॐ सांईं गुरुदेवाय नम: ।।
3- सबका मालिक एक है ।।
4- ॐ सांईं देवाय नम: ।।
5- ॐ शिर्डी देवाय नम: ।।


6- ॐ समाधिदेवाय नम: ।।
7- ॐ सर्वदेवाय रूपाय नम: ।।
8- ॐ शिर्डी वासाय विद्महे सच्चिदानंदाय धीमहि तन्नो सांईं प्रचोदयात् ।।
9- ॐ अजर अमराय नम: ।।
10- ॐ मालिकाय नम: ।।
11- जय-जय सांईं राम ।।
12- ॐ सर्वज्ञा सर्व देवता स्वरूप अवतारा ।।
13- ॐ साईं नमो नम:, श्री साईं नमो नम:, जय जय साईं नमो नम:, सद्गुरु साईं नमो नम: ।।


**********

Published on:
06 Feb 2019 02:17 pm