धर्म-कर्म

इन मंत्रों का जप और उपाय से शनि दोषों से तुरंत लाभ मिलती है

इन मंत्रों का जप और उपाय से शनि दोषों से तुरंत लाभ मिलती है

2 min read
Feb 07, 2020
इन मंत्रों का जप और उपाय से शनि दोषों से तुरंत लाभ मिलती है

शनिवार का दिन शनि पूजा एवं शनि मंत्रों के जप के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इस दिन लोग शनि देव की कृपा पाने के लिए तरह तरह के उपाय, टोने टोटके आदि करते हैं। कहा जाता है कि परिणाम स्वरूप किसी को देर से तो किसी को जल्दी सफलता मिलती ही है। यदि जीवन में शीघ्रता से सफलता चाहते हैं तो, शनिवार को शनि देव की कृपा पाने और मनोकामनाएं पूरी करने के लिए इन उपायों के साथ इन मंत्रों में से किसी भी एक मंत्र का जप करें।

शनिवार के दिन जरूर करें ये उपाय

1- शनिवार को शनि देव की प्रसन्नता के लिए सुबह थोड़े से काले तिल, आटा, शक्कर इन तीनों चीजों को मिला लें और इनके मिश्रण को चींटियों को खिलाएं।
2- शनि दोषों से मुक्ति के लिए सूर्यास्त के समय काले घोड़े की नाल या नाव की कील से बनी लोहे की अंगूठी मध्यमा उंगली में हनुमान जी के मंदिर में जाकर पहने।
3- शनिवार के दिन प्रातःकाल के समय काले तिल, काला कपड़ा, कंबल, लोहे के बर्तन, उड़द की दाल का दान अपनी सामर्थ अनुसार अवश्य करें। इस उपाय से शनि देव शीघ्र शुभ फल देते हैं।
4- शनिवार को सुबह स्नान करने के बाद एक कटोरी में सरसों का तेल लें और उसमें अपना चेहरा देखकर उस तेल का दान किसी जरूरतमंद को कर दें। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जायेगी।
5- शनिवार के दिन अगर आटा पिसवाने जा रहे हो तो, थोड़े से गेहूं में 100 ग्राम काले चने, 11 पत्ते तुलसी तथा 2 दाने केसर के मिला लें। अब इसको बाकी गेंहू में मिला कर पिसवा लें। इस उपाय को करने के तुरंत बाद से ही आपको असर दिखाई देने लगेगा।

इन मंत्रों में से किसी भी एक मंत्र का जप कर लें-

।। ऊँ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये शन्योरभिस्त्रवन्तु न: ।।

ऊं ऐं ह्लीं श्रीशनैश्चराय नम:।

।। ऊँ शं शनैश्चराय नम:।।

।। ऊँ प्रां प्रीं प्रौं स: शनये नम: ।।

**************

Published on:
07 Feb 2020 10:18 am
Also Read
View All