धर्म-कर्म

Vinayak Chaturthi : गणेशजी का आशीर्वाद प्राप्त करने का सबसे अच्छा दिन, मध्यान्ह का निकला मुहुर्त

vinayak chaturthi on august 16 : विनायक चतुर्थी पर गणेशजी की मध्यान्ह में करें पूजा, मिलेगा सुख, होगा धनलाभ
2 min read
Aug 14, 2026
ganeshji
ganeshji

Vinayak Chaturthi : शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं। सावन माह की विनायक चतुर्थी (Vinayak Chaturthi) 16 अगस्त 2026 (रविवार) को है। चतुर्थी तिथि की शुरुआत 15 अगस्त को शाम 5:28 बजे हो जाएगी। इसका समापन 16 अगस्त 2026 को शाम 4:52 बजे होगा।यह तिथि गणेशजी को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखकर गणेशजी की पूजा करने से वे शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। उनके आशीर्वाद से धनसंपत्ति, सुख प्राप्त होते हैं। विनायक चतुर्थी के दिन गणेशजी की विधि विधान से पूजा करें। व्रत के दिन कुछ सावधानियां भी रखना जरूरी है।

पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:06 बजे से दोपहर 1:44 बजे तक

पुरोहितों के अनुसार विनायक चतुर्थी व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें। विनायक चतुर्थी की पूजा मध्याह्न में होती है, पंचागों के अनुसार सावन शुक्ल विनायक/दूर्वा गणेश चतुर्थी पर 16 अगस्त यानि रविवार के दिन भगवान गणेश की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:06 बजे से दोपहर 1:44 बजे तक रहेगा। इस प्रकार कुल अवधि 2 घंटे 38 मिनट की होगी।

ऐसे करें व्रत व पूजा पाठ

  1. विनायक चतुर्थी की सुबह उठकर सबसे पहले स्नान ध्यान के बाद व्रत का संकल्प लें।
  2. पूजा स्थल को गंगाजल से पवित्र कर गणेशजी को आसन दें।
  3. गणेशजी को पीले फूलों की माला अर्पित करें, धूप, दीप, नैवेद्य, अक्षत और दूर्वा अर्पित करें।
  4. गणपति को मोदक और लड्डू का भोग लगाएं और व्रत कथा पढ़कर विनायक की आरती करें।
  5. रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर ब्राह्मणों को दान दक्षिणा देकर व्रत का पारण करें।6.संकट निवारण, कॅरियर में सफलता, शत्रु को परास्त करने आदि लक्ष्यों के लिए ॐ गं गणपतये नम: मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें

विनायक चतुर्थी पर ये सावधानी रखें

  1. विनायक चतुर्थी के दिन गणेशजी के निमित्त जलाए गए दीपक की बार-बार जगह नहीं बदलनी चाहिए।
  2. विनायक चतुर्थी के दिन मन वचन और कर्म से खुद को शुद्ध रखें। इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
  3. गणेशजी की पूजा में तुलसी का इस्तेमाल न करें। इसके साथ ही काला रंग धारण करने से बचें।
  4. विनायक चतुर्थी व्रत में फलाहार में नमक का इस्तेमाल करने से बचें।
Updated on:
14 Aug 2026 01:52 pm
Published on:
14 Aug 2026 01:52 pm