14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hariyali Teej: 15 अगस्त को तिरंगे के साथ हरियाली तीज का खास संयोग, व्रत के साथ बनेंगे तीन शुभ योग, जानें पूजा विधि

Hariyali Teej 2026: 15 अगस्त इस बार सिर्फ आजादी का पर्व नहीं, हरियाली तीज की रौनक भी साथ लाएगा। शनिवार को व्रत, पूजा और खास योगों का अद्भुत संयोग बनेगा।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Akash Dewani

Aug 14, 2026

hariyali teej 2026 15 august puja vidhi vrat timing

Hariyali Teej 2026: स्वतंत्रता दिवस के दिन पड़ेगी हरियाली तीज, बनेंगे खास संयोग (फोटो सोर्स- Chatgpt)

Hariyali Teej Puja Vidhi: इस बार सावन कुछ ज्यादा ही खास है। एक ही दिन दो-दो त्योहारों का ऐसा संयोग बना है कि घर-आंगन से लेकर गली-मोहल्ले तक खुशियां दोगुनी हो जाएंगी। 15 अगस्त को जहां पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा होगा, वहीं इसी दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए हरियाली तीज का निर्जला व्रत भी रखेंगी। धर्म और देशभक्ति का यह संगम बरसों बाद देखने को मिलेगा। हरियाली तीज पर सिद्धि योग, शिव योग और शनिवार का खास संयोग बन रहा है, जिससे पर्व का महत्व और बढ़ जाएगा।

शिव-पार्वती के अटूट मिलान का प्रतिक है हरियाली तीज

ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुमचंद जैन के अनुसार, हरियाली तीज (Hariyali Teej 2026) सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। यह दिन शिव-पार्वती के अटूट मिलन का प्रतीक है। मान्यता है कि इसी दिन कठोर तपस्या के बाद माता पार्वती को भगवान शिव ने पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। इसलिए यह पर्व सुहाग की अमरता का पर्व कहलाता है।

इसलिए 15 अगस्त को मनेगी

इस बार तृतीया तिथि 14 अगस्त की शाम 06.47 बजे से शुरू होकर 15 अगस्त की शाम 05.29 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार हरियाली तीज 15 अगस्त शनिवार को ही मनाई जाएगी।

निर्जला व्रत, हरी चूड़ियां और झूलों की बहार

इस खास दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। सोलह श्रृंगार करते हुए हरी साड़ियां, हरी चूड़ियां और हाथों में गहरी रची मेहंदी मुख्य आकर्षण होगी। घरों और मोहल्लों में पेड़ों पर डाले गए झूले, सावन के पारंपरिक लोकगीत और मुंह मीठा कराने के लिए घेवर जैसी खास मिठाइयों की महक फिजा में घुली होगी। महिलाएं मिट्टी से शिव-पार्वती की मूर्तियां बनाकर विधि-विधान से पूजा करेंगी और कथा सुनेंगी।

नवविवाहिताओं के लिए सिंजारा और सुहाग परंपरा

हरियाली तीज से एक दिन पूर्व शुक्रवार को सिंजारा मनाया जाएगा, जिसमें ससुराल पक्ष से नवविवाहिताओं के लिए वस्त्र, आभूषण, श्रृंगार सामग्री, मेहंदी और घेवर-फेनी भेजी जाती है। पूजन के बाद सास अथवा घर की वरिष्ठ महिला के चरण स्पर्श कर सुहागी भेंट करने और आशीर्वाद लेने की परंपरा है।

ऐसे करें पूजन और कथा

पार्थिव प्रतिमा पूजन : शुद्ध मिट्टी में गंगाजल मिलाकर भगवान शिव, माता पार्वती और श्रीगणेश की प्रतिमाएं बनाएं।

षोडशोपचार आराधना : माता पार्वती को सुहाग सामग्री व चुनरी अर्पित करें तथा भगवान शिव को वस्त्र व बिल्वपत्र अर्पित कर षोडशोपचार विधि से पूजन करें।