धर्म-कर्म

इस साल 2019 में जमकर बजेंगी शहनाई- जाने किस माह में कब हैं विवाह मुहूर्त

17 जनवरी से 29 दिसंबर तक इन तिथियों हैं विवाह के शुभ मुहूर्त
2 min read
Jan 09, 2019
vivah muhurat 2019
इस साल 2019 में जमकर बजेंगी शहनाई- जाने किस माह में कब हैं विवाह मुहूर्त

नये साल 2019 का आगाज खरमास में होने के कारण 1 जनवरी से 15 जनवरी 2019 तक हिन्दू धर्म में कोई भी मांगलिग शुभ कार्य विवाह आदि नहीं हुए, लेकिन 15 जनवरी मकर संक्रांति पर्व के साथ ही खरमास खत्म हो जायेगा और उसके बाद चारों ओर विवाह संस्कार शुरू हो जायेंगे । मकर संक्रांति के बाद विवाह के लिए सूर्य, चंद्र एवं गुरु पूर्ण रूप से शुद्ध हो जायेंगे और जनवरी 2019 में साल का पहला विवाह मुहूर्त 17 जनवरी से शुरू हो जायेगा । पं. अरविंद तिवारी ने पत्रिका डॉट कॉम को साल 2019 में विवाह के शुभ मुहूर्तों की सटीक जानकारी दी । जाने 2019 में कब व कौन कौन सी तिथियों विवाह संस्कार संपन्न किये जा सकते हैं ।

जनवरी 2019 विवाह मुहूर्त
17 जनवरी गुरुवार, पौष शुक्ल एकादशी
18 जनवरी शुक्रवार, पौष शुक्ल द्वादशी
22 जनवरी मंगलवार, माघ कृष्ण द्वितीया
23 जनवरी बुधवार, माघ कृष्ण तृतीया
25 जनवरी शुक्रवार, माघ कृष्ण पंचमी
26 जनवरी शनिवार, माघ कृष्ण षष्ठी
29 जनवरी मंगलवार, माघ कृष्ण नवमी

फरवरी 2019 विवाह मुहूर्त
8 फरवरी शुक्रवार, माघ शुक्ल तृतीया
9 फरवरी शनिवार, माघ शुक्ल चतुर्थी
10 फरवरी रविवार, माघ शुक्ल पंचमी
19 फरवरी मंगलवार, माघ पूर्णिमा
21 फरवरी गुरुवार, फाल्गुन कृष्ण द्वितीया

मार्च 2019 विवाह मुहूर्त
8 मार्च शुक्रवार, फाल्गुन शुक्ल द्वितीया
9 मार्च शनिवार, फाल्गुन शुक्ल तृतीया

अप्रैल 2019 विवाह मुहूर्त
15 अप्रैल सोमवार, चैत्र शुक्ल दशमी-एकादशी
16 अप्रैल मंगलवार, चैत्र शुक्ल द्वादशी
17 अप्रैल बुधवार, चैत्र शुक्ल त्रयोदशी
19 अप्रैल शुक्रवार, चैत्र पूर्णिमा
20 अप्रैल शनिवार, वैशाख कृष्ण प्रतिपदा
22 अप्रैल सोमवार, वैशाख कृष्ण तृतीया

मई 2019 विवाह मुहूर्त
6 मई सोमवार, वैशाख शुक्ल द्वितीया
7 मई मंगलवार, वैशाख शुक्ल तृतीया
12 मई रविवार, वैशाख शुक्ल अष्टमी
13 मई सोमवार, वैशाख शुक्ल नवमी
14 मई मंगलवार, वैशाख शुक्ल दशमी
15 मई बुधवार, वैशाख शुक्ल एकादशी
17 मई शुक्रवार, वैशाख शुक्ल त्रयोदशी
18 मई शनिवार, वैशाख पूर्णिमा
19 मई रविवार, ज्येष्ठ कृष्ण प्रतिपदा
23 मई गुरुवार, ज्येष्ठ कृष्ण पंचमी
28 मई मंगलवार, ज्येष्ठ कृष्ण नवमी
29 मई बुधवार, ज्येष्ठ कृष्ण दशमी
30 मई गुरुवार, ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी

जून 2019 विवाह मुहूर्त
8 जून शनिवार, ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी
9 जून रविवार, ज्येष्ठ शुक्ल सप्तमी
10 जून सोमवार, ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी
12 जून बुधवार, ज्येष्ठ शुक्ल दशमी
15 जून शनिवार, ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी
16 जून रविवार, ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्दशी
24 जून सोमवार, आषाढ़ कृष्ण सप्तमी
25 जून मंगलवार, आषाढ़ कृष्ण अष्टमी

जुलाई 2019 विवाह मुहूर्त
7 जुलाई रविवार, आषाढ़ शुक्ल पंचमी
8 जुलाई सोमवार, आषाढ़ शुक्ल षष्ठी
10 जुलाई बुधवार, आषाढ़ शुक्ल नवमी
11 जुलाई गुरुवार, आषाढ़ शुक्ल दशमी

नवंबर 2019 विवाह मुहूर्त
19 नवंबर मंगलवार, मार्गशीर्ष कृष्ण सप्तमी
20 नवंबर बुधवार, मार्गशीर्ष कृष्ण अष्टमी
21 नवंबर गुरुवार, मार्गशीर्ष कृष्ण नवमी
22 नवंबर शुक्रवार, मार्गशीर्ष कृष्ण दशमी
23 नवंबर शनिवार, मार्गशीर्ष कृष्ण एकादशी
28 नवंबर गुरुवार, मार्गशीर्ष शुक्ल द्वितीया
30 नवंबर शनिवार, मार्गशीर्ष शुक्ल चतुर्थी

दिसंबर 2019 विवाह मुहूर्त
7 दिसंबर शनिवार, मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी
11 दिसंबर बुधवार, मार्गशीर्ष शुक्ल चतुर्दशी
12 दिसंबर गुरुवार, मार्गशीर्ष शुक्ल पूर्णिमा

Updated on:
09 Jan 2019 12:19 pm
Published on:
09 Jan 2019 12:19 pm