धर्म-कर्म

चाहते हैं मनचाहा प्यार तो इन देवी-देवताओं को करें खुश, बरसेगी कृपा

चाहते हैं मनचाहा प्यार तो इन देवी-देवताओं को करें खुश, बरसेगी कृपा

less than 1 minute read
May 21, 2019
चाहते हैं मनचाहा प्यार तो इन देवी-देवताओं को करें खुश, बरसेगी कृपा

हर कोई चाहता है कि उसे वही जीवनसाथी मिले, जिसे वह प्यार करता/करती हो। लेकिन कई बार ऐसा नहीं हो पाता। कभी परिवार के लोगों का साथ नहीं मिलना तो कभी सामाजिक ताने-बाने मजबूरियां बन जाती हैं, जिस कारण उसको पाने में कई अड़चनें आ जाती हैं।

अगर आप भी किसी से प्यार करते हैं लेकिन उसे पाने में अड़चन आ रही है तो घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपको उपाय बताएंगे, जिसे करने के बाद आप मनचाहा प्यार पा सकते हैं। दरअसल, हिन्दू धर्म में कई देवी-देवता हैं, जिनकी आराधना करने से मनचाहा प्यार मिल जाता है। अइये जानते हैं किन देवी-देवताओं को आराधना करने से मनचाहा प्यार मिलता है...

कामदेव : कामदेव ऐसे देवता हैं जिन्हे प्यार और वासना के लिए जिम्मेदार माना जाता है। कामदेव ब्रह्मदेव के पुत्र हैं। इनकी आराधना करने से मनचाहा प्यार मिल जाता है।

कृष्ण : भगवान कृष्ण को रास और रोमांस का देवता माना जाता है। कहा जाता है कि जो भी जोड़ा राधा और कृष्ण की पूजा करता है, वह जिंदगी भर एक दूसरे को राधा-कृष्ण की तरह प्यार करते हैं।

रति : रति को प्यार, हसरतों और वासना की देवी माना जाता है। कहा जाता है कि रति देवी कामदेव के सहायक हैं। इनकी आराधना करने से लड़कियों को मनचाहा प्यार मिलता है।

भोलेनाथ : हम सभी जानते हैं कि महिलाएं अच्छा जीवनसाथी पाने के लिए भगवान शिव कू पूजा अर्चना करती हैं। माना जाता है कि सोमवार और महाशिवरात्रि के दिन लड़कियां व्रत रखकर मनवांछित पति की मनौती मांगती हैं। कहा जाता है कि भगवान शिव उनकी मनोकामान पूरा भी करते हैं।

चंद्रदेव : चंद्रदेव को वासना और शुद्धता का देवता माना जाता है। कहा जाता है कि जो भी चंद्रमा की पूजा करते हैं, उन्हें वैसा ही प्यार मिलता है जिसकी वो कामना करते हैं।

Published on:
21 May 2019 02:49 pm
Also Read
View All