Yogeshwar Dwadashi 2024 : योगेश्वर द्वादशी को विधि विधान से भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की व्रत और पूजा करने से सभी पाप नष्ट होते हैं और भक्तों को धन, स्वास्थ्य और वैभव के साथ सभी सुखों की प्राप्ति होती है।
Yogeshwar Dwadashi 2024: कार्तिक शुक्ल द्वादशी तिथि को योगेश्वर द्वादशी मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। आइये जानते हैं कब है योगेश्वर द्वादशी, इसका महत्व क्या है और क्यों मनाते हैं योगेश्वर द्वादशी …
पंचांग के अनुसार योगेश्वर द्वादशी कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर मनाते हैं। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इससे विशेष आशीर्वाद मिलता है। इस साल योगेश्वर द्वादशी व्रत 13 नवंबर को है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु को समर्पित कार्तिक महीने की द्वादशी तिथि को भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की व्रत और पूजा करने से सभी पाप नष्ट होते हैं। साथ ही मनुष्य को धन, स्वास्थ्य और वैभव की प्राप्ति होती है।
योगेश्वर द्वादशी व्रत और पूजा के लिए कई कारण बताए जाते हैं। आइये जानते हैं कुछ प्रमुख मान्यताएं ..
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।