शहर में गत अप्रेल माह में सर्राफा व्यापारी से रेलवे फाटक के पास लूट की वारदात में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। घटना में आरोपियों ने व्यापारी के पैर में गोली मार कर दुकान के करीब आधा किलो सोना, डेढ़ किलो चांदी के आभूषण और 5 लाख की नगदी लूट ले गए थे। पुलिस ने महिला के कब्जे से 60 ग्राम सोना बरामद किया है। गिरफ्तार महिला मास्टर माइंड की मां है। घटना के बाद आरोपित हंसा ने मां को सोना दे दिया था।
- मास्टर माइंड ने वारदात के बाद कुछ सोना मां को दे दिया था, पूछताछ में हुआ खुलासा
- लूट की वारदात में सर्राफा व्यापारी को मारी थी गोली
dholpur, बाड़ी शहर में गत अप्रेल माह में सर्राफा व्यापारी से रेलवे फाटक के पास लूट की वारदात में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। घटना में आरोपियों ने व्यापारी के पैर में गोली मार कर दुकान के करीब आधा किलो सोना, डेढ़ किलो चांदी के आभूषण और 5 लाख की नगदी लूट ले गए थे। पुलिस ने महिला के कब्जे से 60 ग्राम सोना बरामद किया है। गिरफ्तार महिला मास्टर माइंड की मां है। घटना के बाद आरोपित हंसा ने मां को सोना दे दिया था।
लूट की घटना का मास्टरमाइंड हंसा उर्फ हंसराम गुर्जर था। जिसने लूट का कुछ सोना मां लच्छो देवी को दे दिया था। आरोपित हंसा ने पूछताछ में इकसा खुलासा किया। तब से पुलिस आरोपित हंसा की मां लच्छो देवी की तलाश कर रही थी। जारी मुकेश सूचना मिलने पर आरोपित महिला लच्छो देवी पत्नी मुंशीराम गुर्जर को निधारा गांव से गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शहर में 28 अप्रैल को रेलवे फाटक के पास सर्राफा व्यापारी अनिल बंसल पुत्र राधेश्याम के साथ तीन बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें व्यापारी के पैर में गोली मारी थी। उक्त घटना के सभी आरोपी पुलिस ने पकड़ लिए। पूछताछ में मास्टरमाइंड हंसराम गुर्जर निकला। उसने कुछ सोना अपनी मां को दे दिया था। पुलिस आरोपित महिला की काफी समय से तलाश कर रही थी लेकिन उसका सुराग नहीं लग रहा था। बुधवार को सूचना मिली जिस पर पुलिस टीम बनाकर गांव निधारा भेजी। पुलिस ने आरोपित महिला लच्छो देवी को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से पुलिस ने 60 ग्राम सोना बरामद किया है।