dholpur, बाड़ी उपखंड के सदर थाना क्षेत्र के मत्सुरा गांव में पुरानी पुश्तेनी जगह पर पशुओं के लिए सूखा चारा (भुस) भरने को लेकर विवाद हुआ है। विवाद के बाद हुए झगड़े में एक पक्ष के दो सगे भाइयों सहित चार लोग घायल हुए हैं। चारों घायलों को बाड़ी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया है। […]
dholpur, बाड़ी उपखंड के सदर थाना क्षेत्र के मत्सुरा गांव में पुरानी पुश्तेनी जगह पर पशुओं के लिए सूखा चारा (भुस) भरने को लेकर विवाद हुआ है। विवाद के बाद हुए झगड़े में एक पक्ष के दो सगे भाइयों सहित चार लोग घायल हुए हैं। चारों घायलों को बाड़ी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची है, मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दो दिन पूर्व भी आरोपियों से विवाद हुआ था। जिसमें पुलिस ने जाकर मौके पर समझाइश की थी और आरोपियों से उक्त जगह पर भुस नहीं भरने को लेकर मना किया था।
अस्पताल में भर्ती घायल किशन कुमार शर्मा पुत्र दीनदयाल शर्मा निवासी बारहमासी पीपल परशुराम कॉलोनी ने बताया कि वह मूल रूप से मत्सूरा गांव के निवासी है। वर्तमान में शहर की परशुराम कॉलोनी में रह रहा है। गांव में उनके खेत और पुश्तैनी मकान है। उनका पड़ोसी भूरा तेली और उसके परिवार के लोग उनके मकान और अन्य जगह पर गलत नजर रखते हैं। जिसको लेकर वह उस पर कब्जा करना चाहते हैं। जिसका विवाद पिछले दो वर्ष से चल रहा है, जिसकी पुलिस में भी रिपोर्ट हुई है।
दिन में जब किशन अपने भाई शिवशंकर के साथ भुस भरने के लिए पुश्तैनी मकान पर पहुंचा तो वहां पड़ोसी और उसके परिवार के लोगों ने पहले से ही भुस भर दिया था। जब उन्होंने इस पर विरोध किया तो आरोपी उन्हें गालियां देने लगे और लाठी डंडों सरियों एवं फरसों से हमला कर दिया। इस दौरान उनके परिवार के कृष्ण कुमार और संजय उन्हें बचाने आए तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। हमले में शिवशंकर और किशन कुमार शर्मा पुत्र दीनदयाल शर्मा बुरी तरह घायल हुए हैं साथ में कृष्ण कुमार और संजय को भी चोटे आई हैं, जिनका उपचार बाड़ी अस्पताल में चल रहा है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राधे-राधे प्याऊ में चोरी, एसी,कम्प्रेशर और स्टेप्लाइजर ले गए चोर
बाड़ी.बीच बाजार सदर मार्केट और कहार गली के तिराहे स्थित राधे-राधे प्याऊ में चोरी की घटना का मामला सामने आया है। चोरों ने प्याऊ की ऊपरी मंजिल पर स्थित खिड़की के रास्ते प्रवेश कर ठंडे पानी करने को लगाई गई एसी मशीन और कम्प्रेशर को चुरा ले गए। मामले की जानकारी जब प्याऊ संचालन करने वाली समिति के पदाधिकारियों को हुई तो उन्होंने पुलिस और प्रशासन को मामले से अवगत कराया है।
राधे राधे प्याऊ संचालन समिति के सदस्य अशोक गोयल, संदीप बंसल ने बताया की यह बाजार की बारहमासी प्याऊ है। जिसमें गर्मी के समय लोगों को ठंडा पानी मिल सके इसके लिए दो वर्ष पहले जब इस प्याऊ का जीर्णोद्धार हुआ तो समर पंप लगाकर ऊपर मंजिल पर टंकी में पानी को स्टोरेज करने की व्यवस्था की गई। जहां से पानी ठंडा होकर निकले इसके लिए एसी,कंप्रेसर मशीन और स्टेबलाइजर जैसी डिवाइस लगाई गई। जो उपरी मंजिल पर रखी थी। इस प्याऊ से सदर बाजार,सराफा बाजार,लोहार बाजार,कहार गली के दुकानदार और आमजन ठंडा पानी लेकर जाते है साथ में बाजार में आने वाले लोग सैकड़ों की संख्या में पानी पीते हैं। इसके ऊपरी मंजिल में खिड़की है। उसी के रास्ते चोरों ने प्रवेश किया और चोरी की वारदात की है। घटना को लेकर समिति के रमेश मंगल,गोपाल वैश्य, पवन यदुवंशी,हरेश,संजय आदि सदस्यों ने कोतवाली थाने में शिकायत की गई है,पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नवरात्र का मेला,बाजार में रात-दिन आवा-जाही
इन दिनों शहर में राजराजेश्वरी कैला माता का मेला चल रहा है। जिसमें नवदुर्गा महोत्सव मनाया जा रहा है। ऐसे में मेले के चलते बाजार में दिन-रात आवाजाही चल रही है। फिर भी चोरी की घटना हुई है। ऐसे में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं।
तीसरी आंख पड़ी खराब,कैसे लगे सुराग
शहर में तीसरी आंख के रूप में लगे हुए कैमरे जिनका कंट्रोल रूम पुलिस थाने में है। अधिकांश खराब पड़े हैं। जिनको सही करने को लेकर जिम्मेदार विभाग ध्यान नहीं दे रहे। कमरे सही होते तो चोरों का सुराग लग सकता था।