धौलपुर

बजरी माफिया में मचा हडक़ंप, शहर पुलिस और डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई

पुलिस ने बजरी माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अचानक हुई कार्रवाई से माफिया में हडक़ंप मच गया। पुलिस ने चंबल बजरी लदी एक दर्जन ट्रेक्टर-ट्रॉलियों को जप्त किया है। कार्रवाई के चलते शहरी क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन कर रहे माफिया के लोग कच्चे रास्तों से भाग खड़े हुए। उक्त कार्रवाई में डीएसटी, थाना सदर, थाना निहालगंज एवं थाना कोतवाली की टीम और अधिकारी शामिल रहे।
less than 1 minute read
हाइवे किनारे सरकारी जमीन पर भूमाफिया की निगाहें, कब्जे की नीयत से डाला गैंगसा का कचरा Land mafia eyes government land along highway, dumps gangster waste with intent to occupy it

धौलपुर. पुलिस ने बजरी माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अचानक हुई कार्रवाई से माफिया में हडक़ंप मच गया। पुलिस ने चंबल बजरी लदी एक दर्जन ट्रेक्टर-ट्रॉलियों को जप्त किया है। कार्रवाई के चलते शहरी क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन कर रहे माफिया के लोग कच्चे रास्तों से भाग खड़े हुए। उक्त कार्रवाई में डीएसटी, थाना सदर, थाना निहालगंज एवं थाना कोतवाली की टीम और अधिकारी शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि सूचना मिली थी कि थाना सदर क्षेत्र के घेर, भमरोली, साहनपुर समेत चम्बल नदी के घाटों से चोरी-छिपे बजरी खनन कर टे्रक्टर.ट्रॉलियों के माध्यम से परिवहन किया जा रहा। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक्शन प्लान तैयार कर विभिन्न टीमों को तैनात किया और चम्बल घाटों तथा कच्चे रास्तों पर घेराबंदी की। अचानक पुलिस कार्रवाई से बजरी माफियाओं में हडक़ंप मच गया। पुलिस की घेराबंदी से बचने के लिए माफिया ऊबड़-खाबड़ जमीन और खेतों का फायदा उठाकर ट्रेक्टर-ट्रॉलियों को मौके पर छोडक़र फरार हो गए। पुलिस टीमों ने मौके से चम्बल बजरी से भरी 12 ट्रेक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में लिया। कार्रवाई को लेकर सदर थाना धौलपुर ने मामला दर्ज किया है।

Updated on:
18 Jan 2026 06:27 pm
Published on:
18 Jan 2026 06:27 pm