
चोरों ने ठेके और एक दुकान के ताले चटकाए, महंगे ब्रांड की शराब व अन्य सामान किया चोरी
धौलपुर. शहर के प्रमुख जगन चौराहा पर शराब के ठेके और परचून की दुकान में बुधवार रात को चोरों ने हाथ साफ किया। ये सभी दुकाने आमने-सामने स्थित हैं। वारदात में चोर हजारों रुपए की नकदी के साथ शराब की बोतलें और सिगरेट के पैकेट पार कर ले गए हैं। चोरी की घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली और निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाली थाना क्षेत्र धौलपुर में स्थित शराब की दुकान और उसके ठीक सामने निहालगंज थाना क्षेत्र में स्थित परचून की दुकान को बुधवार देर रात चोरों ने निशाना बनाते हुए उनके ताले तोड़ दिए। इस दौरान चोर शराब के ठेके से 16 हजार रुपए की नकदी के साथ महंगे ब्रांड की 15 शराब की बोतलें चुरा ले गए हैं। ठेकेदार गणेश शिवहरे ने कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत दी है। वहीं, परचून की दुकान के संचालक गणेश कुमार ने दुकान के ताले तोडकऱ 500 रुपए की नकदी और सिगरेट के पैकेट चोरी कर ले जाने की शिकायत पुलिस को दी हैं।
अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार
संैपऊ. कस्बा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस के निर्देशानुसार अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान को लेकर संैपऊ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देसी 12 बोर के कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी परमजीत ने हुए बताया गश्त के दौरान मुखबर की सूचना पर नाकाबंदी करते हुए पार्वती रपट के पास से एक युवक को संदिग्ध हरकतों के साथ गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 बोर का अवैध देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी चीकू पुत्र पूरन सिंह गुर्जर निवासी अतिराज का पुरा थाना कंचनपुर है। सैंपऊ. पुलिस गिरफ्त में अवैध हथियार रखने का आरोपी।
मुख्य चौराहे पर हैं स्थित
शहर के बीचों-बीच स्थित जगन चौराहा शहर का प्रमुख चौराहा है। ऐसे में यहां ठेके और दुकान में चोरी की वारदात से सनसनी फैल गई है।