जमीन को लेकर विवाद, मामला दर्ज – एसएचओ बोले- पीएम रिपोर्ट से होगा खुलासा – मनियां क्षेत्र के गांव टांडा का पुरा की घटना dholpur, मनिया थाना क्षेत्र के गांव टांडा का पुरा में एक व्यक्ति राजू की सन्दिग्ध अवस्था में मौत हो गई। परिजन रात में राजू को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच […]
जमीन को लेकर विवाद, मामला दर्ज
- एसएचओ बोले- पीएम रिपोर्ट से होगा खुलासा
- मनियां क्षेत्र के गांव टांडा का पुरा की घटना
dholpur, मनिया थाना क्षेत्र के गांव टांडा का पुरा में एक व्यक्ति राजू की सन्दिग्ध अवस्था में मौत हो गई। परिजन रात में राजू को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। उधर, मृतक के परिजन ने हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले कुछ भी कहना सम्भव नहीं है। पीएम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने दी रिपोर्ट पर जांच शुरू कर दी है। घटनाक्रम में जमीनी विवाद का भी एंगल है। हालांकि, मौत की असल वजह क्या रही, यह पीएम रिपोर्ट के बाद ही मालूम हो सकेगा। मृतक शराब का आदी बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय मृतक राजू पुत्र भभूति गुर्जर का अपने ही परिवार की ही महिला गिरजा से खेत की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते गिरजा ने अपने दामाद, ससुर और अन्य साथियों को बुलाकर रविवार रात के समय घर पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल राजू को परिजन जिला अस्पताल धौलपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिस पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। सूचना मनिया पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। परिजनों के कुछ लोगों पर हत्या करने के आरोप लगाने से मामला गर्मा गया। पुलिस ने बाद में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
- प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक झगड़े का प्रतीत हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है। पीएम करा शव सौंप दिया है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत की असल वजह मालूम हो सकेगी।
- नीरज शर्मा, थाना प्रभारी मनिया
दो बाइक चोर चढे़ पुलिस के हत्थे, एक बाइक बदामद
बाड़ी . सदर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक बाइक चोर को मुंबई महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरा बाइक चोर थाना क्षेत्र के बहुपुरा गांव के मोड़ से गिरफ्त में लिया है। चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने एक चोरी की बाइक भी बरामद की है। गिरफ्त में आए चोरों से सदर पुलिस पूछताछ कर रही है।
सदर थाना अधिकारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक बाइक चोर मुंबई महाराष्ट्र में है। जो थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की वारदात कर चुका है। सूचना के पुख्ता होने पर एडिशनल एसपी कमल कुमार जागिड़ और बाड़ी सीओ महेंद्र कुमार के सुपरविजन में पुलिस टीम के एएसआई कलेक्टर सिंह,कांस्टेबल बलवीर और हेमसिंह ने मुंबई महाराष्ट्र से बाइक चोर श्रीराम गुर्जर निवासी बेरपुरा थाना नादनपुर को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरा बाइक चोर अंकुश उर्फ अंकू गुर्जर मुखबिर की सूचना पर बहूपुरा गांव के मोड़ से गिरफ्त में लिया है। चोरों की निशानदेही पर एक चोरी की बाइक भी बरामद की गई है। उक्त बाइक स्प्लेंडर प्लस है। जो बादलपुर चौराहा धनोरा रोड के पास से चोरी गई थी। वही अपराध में प्रयुक्त एक बाइक भी बरामद की है। उक्त घटना को लेकर पीड़ित ने मामला दर्ज कराया था। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी।