डिंडोरी

एमपी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की रेस! इस दिग्गज नेता ने की दावेदारी

MP News: मध्यप्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए घमासान तेज हो गया है। अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी में अब पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी शामिल हो गए हैं।

less than 1 minute read
Dec 24, 2024

MP News: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में इन दिनों संगठन चुनाव की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जहां बूथ अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष के घोषित कर दिए गए हैं। अब जिला अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के चुनावों की बारी है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष का पद पाने के लिए कई बड़े नेता ऐड़ी से चोटी तक का जोर लगा रहे हैं। इसी बीच अब पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की एंट्री भी हो गई है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर बड़ा बयान दिया है।

क्या बोले फग्गन सिंह कुलस्ते


आदिवासी वर्ग से आने भाजपा के कद्दावर पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने डिंडौरी दौरे पर कहा कि दावेदारी नहीं होती, जो पार्टी निर्णय कर दे। किसको अध्यक्ष बना दे। इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता। आगे उन्होंने कहा कि चाय बेचने वाला व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बन गया। पार्टी में क्या निर्णय होगा वो तो बाद में पता चलता है। अध्यक्ष पद की दावेदारी वाली बात पर कहा कि अपनी बात सब रखते हैं और बात रख दिए।

कैसा रहा फग्गन सिंह कुलस्ते का राजनीतिक सफर

-वर्तमान में फग्गन सिंह कुलस्ते सांसद हैं
-वह 6 बार मंडला सीट से सांसद रहे चुके हैं
-2014,2019, 2024 में बीजेपी की टिकट पर जीते थे फग्गन सिंह कुलस्ते

Updated on:
24 Dec 2024 08:07 pm
Published on:
24 Dec 2024 08:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर