26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कमरे में फांसी पर लटका मिला आइटीआइ शिक्षक का शव

मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस
डिंडौरी. जिले के जनपद अमरपुर स्थित शासकीय आइटीआइ परिसर में सोमवार की सुबह एक शिक्षक का शव फांसी पर लटका मिला। सूचना मिलते ही अमरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू की। जानकारी के अनुसार मृतक अनिल आदिवासी 26 वर्ष मूलत: शिवपुरी जिले के निवासी थे। वे अमरपुर आइटीआइ में वाहन ट्रेड के शिक्षक के रूप में पदस्थ थे और संस्थान की बिल्डिंग के एक कमरे में अकेले रह रहे थे। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला और मोबाइल फोन भी रिसीव नहीं हुआ तो आइटीआइ स्टाफ को आशंका हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया, जहां शिक्षक का शव गमछे के फंदे से पंखे पर लटका मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया तथा मर्ग कायम कर जांच शुरू कर परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मृतक का मोबाइल फोन भी पुलिस ने जांच के लिए जब्त कर लिया है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।