
Prostitution Racket News: डूंगरपुर के सदर थाने से पांच सौ मीटर के दूरी पर एक होटल में चल रहे देह व्यापार का कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात को भांड़ाफोड़ कर दो महिला, एक युवक को गिरफ्तार किया। वहीं एक नाबालिग को डिटेन किया। थानाधिकारी भगवानलाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिसकर्मी को बोगस ग्राहक बनाकर सदर थाना चौराहे के समीप एक होटल पर भेजा गया। पुष्टि होने पर ग्राहक बने कांस्टेबल ने पुलिस को इशारा किया। पुलिस टीम होटल के अंदर पहुंची और दो युवतियों और होटल मैनेजर डोजा निवासी विनोद रोत को गिरफ्तार किया। साथ ही एक नाबालिग को डिटेन किया।
डूंगरपुर. पुलिस के गिरफ्त में आरोपी।
पुलिस ने बताया कि होटल में यह व्यापार चार माह से चल रहा था। गिरफ्तार दो महिलाओं में एक चितौड़गढ़ और दूसरी डूंगरपुर जिले की कोलखण्ड़ा गांव की निवासी है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटा रही है। पुलिस ने जिस कांस्टेबल को होटल में बोगस ग्राहक बनाकर भेजा था, उसे होटल संचालक ने दो हजार रुपए भाव बताया था। बाद में 1800 रुपए लेना तय हुआ। इसके बाद बोगस ग्राहक से इशारा पाकर पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।