डूंगरपुर

राजस्थान: 95 साल के दूल्हे और 90 साल की दुल्हन की बच्चों ने धूमधाम से कराई शादी

Unique Love Story : इस आयोजन में बेटे, बेटियां, नाती, पोते और अन्य रिश्तेदार शामिल हुए।
2 min read
• •
Updated: 6 Jun 2025, 11:47 AM IST
Feature image
Picture made with AI -

Rajasthan News: किसी ने सही कहा है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती, भावनाएं और सम्मान मायने रखता है। राजस्थान से भी ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। उम्र को ताक में रखकर प्रेमी जोड़े ने आखिर शादी रचा ली। वे करीब 70 साल तक लिवइन में रहे। इस दौरान चार बेटे-चार बेटियां हुए। अब 95 और 90 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंधे। तीन पीढ़ियों ने इस आयोजन को एक जश्न की तरह मनाया। पूरे शहर में इसकी चर्चा हो रही है।

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में एक गांव का है पूरा मामला

मामला राजस्थान के डूंगरपुर जिले के गलंदर गांव का है। जहां पर 95 साल के रामा भाई अंगारी ने अपनी जीवन संगनी 90 साल की जीवली देवी के संग सात फेरे लिए और अपने रीत रिवाज के अनुसार शादी रचा ली। उनकी इच्छा थी कि वे शादी कर लें। परिवार को पता चला तो परिवार ने इसकी तैयारी शुरू कर दी। एक जून से शादी के आयोजन शुरू हुए जो चार जून तक चले। इनमें हल्दी, मेहंदी, संगीत समेत तमाम आयोजन थे। इस आयोजन में बेटे, बेटियां, नाती, पोते और अन्य रिश्तेदार शामिल हुए।

पिता ने बेटों के सामने जताई इच्छा, शादी करनी है…

रामा भाई के जीवन की बात करें तो डूंगरपुर के ग्रामीण इलाके से ताल्लुक रखने वाले रामा भाई ने गुजरात और राजस्थान के कई इलाकों में मजदूरी की। पत्नी जीवली देवी ने भी दरियां बनाकर परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम किया। इस बीच आठ बच्चे हुए। जिनमें से चार बेटे और चार बेटियां रहीं। चार बच्चे सरकारी कर्मचारी हैं। दो बहुएं भी सरकारी विभागों में कार्यरत हैं। नाती-पोतों की संख्या भी अच्छी खासी है।

तीन दिन तक चले आयोजन, भावुक हुआ परिवार

रामा भाई ने कुछ दिन पहले अपने बच्चों को कहा था कि वे सामाजिक रिवाज से शादी करना चाहते हैं, बस फिर क्या था, पूरा परिवार अपने बुजुर्गों की इच्छा पूरी करने में लग गया। इस आयोजन को लेकर गांव से लेकर शहर तक खासी चर्चा रही। आयोजन भावुक करने वाला रहा। तीन पीढ़ियों की मौजूदगी में हुई यह शादी केवल एक संस्कार नहीं, बल्कि एक संदेश भी थी कि प्यार और साथ की अहमियत उम्र से नहीं, दिल से तय होती है।

Updated on:
6 Jun 2025, 11:47 AM IST
Published on: