डूंगरपुर

Rajasthan News : एसीबी ने कांस्टेबल को दिया झटका, थानाधिकारी के नाम 15 हजार की रिश्वत लेते किया अरेस्ट

एसीबी के डीआईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने बताया कि 29 अप्रेल को एसीबी की इंटेलीजेंस यूनिट में ओड़ाबड़ा निवासी महेश खराड़ी ने परिवाद दिया कि वह आमझरा गांव के पास पेट्रोल पप से डीजल खरीद कर लाता है और गांव में बेचने का काम करता है।

less than 1 minute read

Dungarpur News : उदयपुर/डूंगरपुर. बिछीवाड़ा थाने के एक कांस्टेबल को एसीबी टीम ने 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा। कांस्टेबल ने एक डीजल बेचने वाले से थानेदार के नाम पर रिश्वल ली। मामले में बिछीवाड़ा थानाधिकारी की भूमिका की जांच की जा रही है। एसीबी के डीआईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने बताया कि 29 अप्रेल को एसीबी की इंटेलीजेंस यूनिट में ओड़ाबड़ा निवासी महेश खराड़ी ने परिवाद दिया कि वह आमझरा गांव के पास पेट्रोल पप से डीजल खरीद कर लाता है और गांव में बेचने का काम करता है। कुछ दिन पहले डीजल का केस बिछीवाडा थाने में हुआ था, जिसमें वह दोषी नहीं था फिर भी उसे थाने पर बुलाया और धमकाकर उससे 15 हजार रुपए रिश्वत के रूप में कांस्टेबल सुनील जांगिड ने ले लिए।

उसके बाद वह अपने गांव चला गया। कुछ दिन पूर्व बिछीवाडा थाने का कांस्टेबल रोहित मिला और कहा कि बिछीवाडा थानेदार ने उसे उसके तेल का काम करने के नाम पर 15 हजार रुपए हर महीने लेने के लिए कहा है। सत्यापन करवाया तो रिश्वत मांगने की पुष्टी हुई।

यह भी पढ़ें :

इस पर पुलिस निरीक्षक डॉ. सोनू शेखावत, एएसआई मुनीर मोहमद, कांस्टेबल दलपतसिंह, अजय कुमार, दिनेश कुमार की टीम ने शुक्रवार को बिछीवाड़ा थाने के कांस्टेबल रोहित कुमार कटारा को 15 हजार रुपए रिश्वत की राशि लेते रंगे हाथों पकड़ा। जिसे गिरफ्तार कर एसीबी कार्यालय पर लाया गया। आरोपी के घर की तलाशी ली जा रही है। साथ ही इस मामले में बिछीवाड़ा थानाधिकारी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Published on:
18 May 2024 01:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर