दुनिया अजब गजब

अनोखी है इस लड़की की लाइफस्टाइल, मोबाइल के साथ अपना हाथ भी करती है चार्ज

जिस तरह लोग अपना मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करते हैं वैसे यह अपना हाथ ही चार्ज करती है

2 min read
Mar 26, 2018
Girl with electric hand

आज तक आपने लोगों को अपना मोबाइल, लैपटॉप या ब्लूटूथ चार्ज करते हुए ही देखा होगा। लेकिन क्या कभी ऐसी लड़की को देखा है इन चीजों के अलावा अपना हाथ ही चार्ज करती है। जब यह लड़की अपना हाथ चार्ज करती है तभी वो काम करता है। हम आपको इसी लड़की के बारे में बता रहे हैं। इस लड़की का नाम है एंजेल गिफ्रिया है जिसकी उम्र 28 साल है।


दरअसल एंजेल के जन्म से ही बायां हाथ नहीं था। जब वो चार महीने की थी तब उसके माता-पिता ने डॉक्टरों की सलाह से उसके इलेक्ट्रिक हाथ लगवा दिया। यह ऐसा हाथ है तभी अच्छे से काम करता है जब उसें चार्ज किया जाता है। जैसे जैसे एंजेल बड़ी होती चली गई वैसे-वैसे उसके इलेक्ट्रिक हाथ को भी अपग्रेड किया जाता रहा। यह हाथ मोटोराइज्ड इलेक्ट्रिक है जिसका वो यूज कर रही है। एंजेल जब सुबह उठती है तो सबसे पहले वह अपना हाथ चार्ज करती है। क्योंकि उसके चार्ज होने के बाद ही वो काम करता है। एंजेल के माता-पिता का कहना है कि जब वो छोटी थी तब इलेक्ट्रिक बोर्ड की तरफ देखती थी तो वो समझ जाते थे कि वह अपना हाथ चार्ज करना चाहती है। उसका इलेक्ट्रिक हाथ चार्ज होने में लगभग 1 घंटे का समय लगता है और उसके बाद वो पूरा दिन काम करता है।


एंजेल के माता-पिता का कहना है की कुछ समय पहले वो टेक्सास में एक प्रोग्राम में शामिल हुए थे जहां अचानक उसके हाथ की चार्जिंग खत्म हो गई जिसको तुरंत चार्ज करने के लिए वो दौड़ पड़ी। परन्तु जहां पर इलेक्ट्रिक सॉकेट था वहां पहले से ही किसी का फोन चार्ज हो रहा था जिससे एंजेल को काफी परेशानी हुई थी। इसके अचानक से उसे दीवार की पिछली तरफ लगा एक सॉकेट नजर आया और वो वहां दौड़कर गई। इसके बाद अपना हाथ चार्ज किया। जब भी एंजेल के हाथ की बैटरी कम होने लगती थी, तो उसके हाथ में लगी बीप बज उठती थी। माता-पिता का कहना है कि एंजेल के लिए मोबाइल चार्ज करना उतना जरूरी नहीं था, जितना उसका हाथ चार्ज करना था। इसे लेकर वह कई बार परेशान भी हो जाती है।

Published on:
26 Mar 2018 12:37 pm