दुनिया अजब गजब

83 की उम्र में रचाई छोटी सी लड़की से शादी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

83 वर्षीय इस बुजुर्ग ने 30 साल की उम्र वाली लड़की से शादी की है

2 min read
Feb 22, 2018
rare marriage

अभी तक आपने एक से बढ़कर एक और अनोखी शादियों के बारे में सुना होगा जिनमें अजीबोगरीब घटनाएं घटती हैं जो आपको आश्चर्य में डालने वाली होती हैं। ऐसी ही एक शादी हाल ही में राजस्थान के करौली जिले के कुड़गांव में भी हुई है। इस शादी में एक और जहां दूल्हा 83 वर्षीय बुजुर्ग था वहीं, दुल्हन उसकी आधी उम्र से भी छोटी थी। इस बुजुर्ग ने 30 वर्ष की लड़की से शादी रचाई उसके पीछे भी चौंकाने वाली वजह है। इस बुजुर्ग की चाह है की उसके एक लड़का हो यानी बेटे की चाह और अपनी संपत्ति के लिए वारिस की वजह से उसने 30 वर्षीय लड़की से शादी रचाई है।

खबर है की सैमरदा गांव के रहने वाले 83 वर्षीय सुखराम बेरवा ने अपने से आधी उम्र से भी छोटी 30 साल की रमेश जी देवी से दूसरी शादी रचाई है। इस शादी की चर्चा फिलहाल इलाके में जोरों पर है। सुखराम की यह दूसरी शादी है। इससे पहले वाली शादी से उसके पास एक पत्नी के मौजूद है लेकिन उससे बेटे का जन्म नहीं हुआ। इसी वजह से सुखराम ने पुत्र की चाह और वंश वृद्धि के लिए यह कदम उठाया है।

इस शादी में बकायदा हिंदू रिति—रिवाजों के अनुसार सभी रस्में पूरी की गई। सुखराम की राहिल गांव में बारात भी गई और पंच-पटेलों की मौजूदगी में 30 वर्षीय रमेश जी से उसकी शादी रचाई गई। सुखराम के 30 वर्षीय पुत्र कि 2 वर्ष पहले मौत हो गई थी इसी के चलते उसने अपने वारिस के लिए दूसरी शादी करने का रास्ता अपनाया। सुखराम और उसकी पत्नी का कहना है कि उनकी संपत्ति का कोई वारिस हो इसलिए उसने विवाह किया है। सुखराम की शादी में उसकी बेटी, दामाद सहित सहित अन्य परिजन शादी में शामिल हुए।

गजब ! यहां वेलेंटाइन डे के विरोध में कराई गधे-कुत्ते की शादी

वेलेंटाइन डे के विरोध के लिए गधे और कुत्ते की शादी कराने का यह अनोखा काम चेन्नई में किया गया है। खबर है की वेलेंटाइन डे का विरोध करने वाले इस ग्रुप का नाम भारत हिन्दू फ्रन्ट है। इस ग्रुप के लोगों ने चेन्नई में एक कुत्ते और गधे की शादी कराई है। इस ग्रुप के लोगों ने कहा है कि अगर उन्हें वेलेंटाइन डे मनाने का हक है तो अपनी परंपरा को बचाने का अधिकार भी है। ऐसे में यह वेलेंटाइन डे का विरोध करने का एक अनोखा तरीका काफी वायरल हो रहा है।

Updated on:
22 Feb 2018 12:51 pm
Published on:
22 Feb 2018 12:43 pm