CG Fraud News: दुर्ग थाना पुलगांव क्षेत्र अंतर्गत दो लोगों से ईंट भट्ठा में मजदूर उपलब्ध कराने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
CG Fraud News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग थाना पुलगांव क्षेत्र अंतर्गत दो लोगों से ईंट भट्ठा में मजदूर उपलब्ध कराने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी तीजराम केवट और कमल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की।
पुलगांव थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम पीसेगांव निवासी नीलकंठ कुंभकार (62 वर्ष) ने शिकायत की थी कि बालौदाबाजार के ग्राम सुनसुनिया निवासी तीजराम केंवट और ग्राम पैसर निवासी कमल सिंग निषाद को गिरफ्तार कर कार्रवाई की।
तीजराम केवट और कमल सिंग निषाद ने ईंट भट्ठा के लिए मजदूर उपलब्ध कराने का झांसा दिया। उसके झांसे में आकर दो किस्त में 10 लाख 35 हजार रुपए और 9 लाख 32 हजार रुपए दे दिया, लेकिन तय अवधि में एक भी मजदूर उपलब्ध नहीं कराया और राशि भी वापस नहीं की।
पुलिस ने बताया कि क्त आरोपियों ने अभिषेक चक्रधारी को भी मजदूर दिलाने का झांसा दिया। उससे आरोपी तीजराम केवट ने 15 लाख रुपए लिया, लेकिन मजदूर नहीं भेजे और रकम भी नहीं लौटाई। आरोपियों को गिरफ्तार कर 60 हजार रुपए जब्त किया गया।