
नई दिल्ली।गुरुवार का दिन भगवान श्री विष्णु और बृहस्पति देव का दिन होता है। बृहस्पति देव को देव गुरु माना जाता है जिनकी पूजा से कुंडली के दोष भी खत्म होते हैं। धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। खासतौर पर बच्चों के लिए इस दिन केले के पेड़ की पूजा अच्छी मानी जाती है क्योंकि बृहस्पति को बुद्धि का कारक माना जाता है और उनकी कृपा से बच्चों की बुद्धि का विकास होता है।
1.गुरुवार के दिन देव गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपको इस दिन का व्रत करना चाहिए इससे बहुत फायदा मिलता है।
2.इस दिन सुबह के समय स्नान करने के बाद भगवान विष्णु का ध्यान करें और फिर लगातार 7 गुरुवार तक व्रत का संकल्प लेकर व्रत शुरू करें।
3.गुरुवार के व्रत में पीले रंग की चीज़ें भगवान विष्णु को अर्पण करने फायदा मिलता है इसलिए उन्हे पीले फूल, फल और वस्त्र अर्पण करें।
4.केले के पेड़ की पूजा करें और चने की दाल और हल्दी चढ़ाएं इस उपाय को करने से आपका घर हमेशा के लिए समस्याओं से मुक्त हो जाएगा।
5.व्रत संपन्न करते समय बिना नमक वाला भोजन करेंगे तो इसका अधिक फायदा मिलेगा शास्त्रों नें भी इसका महत्व बताया गया है।
6.मान्यताओं के अनुसार गुरुवार के दिन व्रत करने से और सामर्थ्य के अनुसार दान करने से ग्रह दोषों से जल्दी ही छुटकारा मिलता है।
7.चने की दाल और केले का दान करना इस दिन बहुत अच्छा माना जाता है इसलिए किसी ग़रीब या ज़रूरतमंद को इन चीज़ों का दान ज़रूर करना चाहिए।
8.भगवान विष्णु के समक्ष देसी घी का दीपक जलाएं उनकी आरती करें और उनसे जीवन के तमाम कष्टों को दूर करने का आशीर्वाद माँगें।
9.गुरुवार के दिन पूजा में इन उपायों को करने से आपको धन संबंधी लाभ भी मिलते हैं और साथ ही दरिद्रता का नाश होता है।
10.अगर आपके घर में कोई भी व्यक्ति भयंकर रोग से ग्रस्त है उसकी नाम से देव गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु की पूजा करें निश्चित तौर पर फायदा मिलेगा।