नारियल तेल में चुकंदर का रस मिलाकर लगाने से बालों का झड़ना बंद होगा चुकंदर को पीसकर बेसन के साथ लगाने पर स्किन ग्लोइंग बनती है
नई दिल्ली। बढ़ते पॉल्यूशन और न्यूट्रिशन्स की कमी की वजह से लोगों के बाल तेजी से झड़ रहे हैं। जिसके चलते गंजेपन की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। इससे बचने के लिए चुकंदर का प्रयोग बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। ये न सिर्फ बालों की ग्रोथ में बल्कि स्किन को हेल्दी रखने में भी मदद करता है।
1.चुकंदर में प्रचुर मात्रा में विटामिन ए और सी पाया जाता है। ये बालों को पोषण देता है। इससे बालों का झड़ना कम होता है।
2.जो लोग गंजेपन की समस्या से परेशान हैं उन्हें चुकंदर के रस में नींब का रस मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं। इसे रात में लगा रहने दें और सुबह नॉर्मल पानी से धो लें। ऐसा करने से बालों का गिरना बंद होगा और नए बाल निकलेंगे।
3.चुकंदर को घिसकर इसका रस बालों की जड़ में लगाने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है। जिससे नए बाल उगते हैं। ये बालों को घना बनाने के लिए बहुत फायदेमंद है।
4.नारियल के तेल में चुकंदर का रस मिलाकर लगाने से बाल चमकदार और काले बनते हैं। इससे बालों का टेक्सचर अच्छा आता है।
5.बहुत से लोग बालों के पतलेपन से परेशान रहते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए नारियल और चुकंदर को पीसकर पेस्ट बना लें। अब इस मास्क को अपने बालों में लगाएं। इसे करीब आधे घंटे के लिए रहने दें। ऐसा करने से दोमुंहे बालों की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
6.अगर आपके बाल असमय सफेद हो गए हैं तो नारियल के तेल में चुकंदर का रस और विटामिन ई का कैप्सूल मिलाकर लगाएं। इससे बालों को पोषण मिलेगा।
7.जिन लोगों को डैंड्रफ की समस्या है उन्हें चुकंदर के पेस्ट में नारियल का दूध मिलाकर लगाना चाहिए। ऐसा करने से सिर की ड्राई स्किन ठीक हो जाएगी, जिससे रूसी की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
8.चुकंदर का प्रयोग स्किन के लिए भी फायदेमंद है। रोजाना एक गिलास चुकंदर का जूस पीने से खून साफ होता है। इससे दाग-धब्बे और स्किन एलर्जी से बचाव होता है।
9.ये त्वचा की रंगत को निखारने का भी काम करता है। रोजाना चुकंदर का जूस पीने से स्किन चमकदार और गोरी बनती है।
10.त्वचा को फ्रेश रखने के लिए भी चुकंदर काफी उपायोगी है। इसके लिए बेसन में एक चम्मच चुकंदर का पेस्ट मिलाकर लगाएं। इससे स्किन हेल्दी बनेगी।