रोजाना नहाने से पहले कर लें ये काम, हमेशा दमकती रहेगी त्वचा
नई दिल्ली। पॉल्यूशन और धूल मिट्टी के चलते चेहरे की चमक चली जाती है। इससे स्किन ड्राई हो जाती है और दाग—धब्बे हो जाते हैं। इससे बचने के लिए आइस क्यूब से की गई मसाज बहुत फायदेमंद साबित होती है। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है।
6.अगर आपके शरीर में कहीं सूजन आ गई हो तो बर्फ से मसाज करने पर राहत मिलेगी। इससे दर्द भी कम होगा।
7.कई बार कंप्यूटर पर ज्यादा देर तक काम करने और मोबाइल चलाने से आंखों के नीचे का हिस्सा फूल जाता है। इसे पफी आइस कहते हैं। आइस क्यूब की मसाज से इसमें भी फायदा होता है।
8.अगर आपको थकान लग रही हो तो बर्फ के टुकड़े में गुलाब जल मिलाकर त्वचा पर मसाज करें। ऐसा करने से तुरंत एनर्जी मिलेगी। ये स्किन को हाइड्रेड करने में मदद करेगा।
9.अगर पार्टी में जाने के लिए तुरंत निखार चाहिए तो मेकअप करने से 10 मिनट पहले बर्फ का टुकड़ा घिस लें। इससे त्वचा को पोषण मिलेगा।
10.जिनकी स्किन ड्राई है उन्हें बर्फ के टुकड़े में ग्लिसरीन लगाकर मसाज करनी चाहिए। इससे त्वचा में नमी आएगी।