दस का दम

सावन में घर लाएं इन 10 में से कोई भी एक चीज, होगी तरक्की

sawan ke upay : रुद्राक्ष को घर में रखने से वातावरण शांत रहता है। साथ ही समृद्धि आती है सावन के महीने में घर में पारद का शिवलिंग रखना भी शुभ होता है

2 min read
Jul 21, 2019

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में सावन ( sawan month ) के महीने को बहुत पवित्र माना जाता है। इस माह में शिव ( Lord Shiva ) की आराधना करने से जातक के सभी कष्ट दूर होते हैं। अगर इस दौरान घर में कुछ खास चीजें लाई जाएं तो व्यक्ति की तरक्की हो सकती है। इससे घर में भी खुशहाली आएगी।

1. शिव जी को रुद्राक्ष बेहद प्रिय है। इसे शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए सावन के महीने में अगर घर के मुखिया के कमरे में रुद्राक्ष रखें तो आर्थिक लाभ हो सकता है।

2.नकारात्मक शक्तियों के प्रभाव से बचने के लिए घर के हॉल में चांदी या तांबे का त्रिशूूल रखें। इससे भोलेनाथ आपकी रक्षा करेंगे।

3.समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए पूजा स्थान पर सफेद चंदन रखें। घर से बाहर जाते समय इसका तिलक लगाएं। इससे आपका दिन अच्छा जाएगा।

4.जिन घरों में अक्सर लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं, उन्हें शांति बनाए रखने के लिए सावन में जल से भरा तांबे का कलश रखना चाहिए। ये कलश ऐसे स्थान पर रखें जहाँ पर घर के लोग ज्यादा समय बिताते हो। इससे परिवार का महौल अच्छा रहेगा।

5.मां अन्नपूर्णा की कृपा बनाए रखने के लिए सावन के प्रत्येक सोमवार को गंगाजल को रसोई में छिड़कें। इससे घर में कभी अन्न और धन की कमी नहीं रहेगी।

6.धन की प्राप्ति के लिए सावन में घर में चांदी या तांबे के नाग-नागिन लाएं। अब सावन के किसी भी सोमवार को उसे मुख्य द्वार पर गाड़ दें इससे घर में मां लक्ष्मी का वास होगा।

7.सावन में घर में डमरू रखने से नकारात्मक ऊर्जा ख़त्म होती है। इससे बुरी नजर से भी बचाव होता है।

8.घर की तिजोरी में चांदी के नंदी रखने से आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। इससे घर में हमेशा समृद्धि बनी रहती है।

9.सावन के महीने में घर में पारद का शिवलिंग लाने से भी अच्छा होता है। इससे परिवार के सभी सदस्यों पर भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है।

10.कर्ज से छुटकारा पाने और घर में खुशहाली लाने के लिए सावन में घर में शमी का पौधा लगाएं। इससे नकारात्मकता से भी बचाव होगा।

Published on:
21 Jul 2019 01:10 pm
Also Read
View All