5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावन के पहले सोमवार को करें ये 10 उपाय, भोलेनाथ की बरसेगी कृपा

first sawan somvar upay : गन्ने के रस से शिव जी का अभिषेक करने से तरक्की होती है शिव जी को सावन में भस्म चढ़ाना भी अच्छा माना जाता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Soma Roy

•

Updated: 19 Jul 2019, 1:08 PM IST

sawan ke upay

सावन के पहले सोमवार को करें ये 10 उपाय, भोलेनाथ की बरसेगी कृपा

नई दिल्ली। 17 जुलाई से सावन ( sawan month 2019 ) का महीना शुरू हो चुका है। इस बार सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई को पड़ रहा है। अगर इस दिन कुछ खास उपाय किए जाए तो व्यक्ति को भोलेनाथ की कृपा प्राप्त हो सकती है। इससे उन्हें तकलीफों से भी छुटकारा मिल सकता है।

1.पंडित दीनानाथ शुक्ला के अनुसार सावन के सोमवार में व्रत की शुरुआत हाथ में गंगाजल से संकल्प करते हुए करें। इसके बाद जल को जमीन पर छोड़ दें।

सावन में बिल्व पत्र के ये 10 उपाय बना सकते हैं आपको करोड़पति

2.सावन के सोमवार में शिव जी का अभिषेक पंचामृत से करें। इसमें दूध, दही, घी, गंगाजल और शहद को शामिल करें। इससे भोलेनाथ की आप पर कृपा होगी।

3.शिवलिंग की पूजा करते समय उन्हें भांग, धतूरा, शमी के पत्ते और भस्म चढ़ाएं। ध्यान रहें कि भस्म महिलाएं अर्पित न करें। शास्त्रों में इसे अशुभ माना गया है।

4.शिव पूजन के दौरान सफेद आंकड़े के पुष्प चढ़ाएं। साथ ही 108 बेलपत्र अर्पित करें। ऐसा करने से शिव जी प्रसन्न होंगे। इससे आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

5.सावन के सोमवार का व्रत फलाहारी रखा जाता है। इसलिए पूजन के बाद प्रसाद ग्रहण करें। अब शाम के समय ही बिना अन्न वाला भोजन करें।

6.कष्टों से मुक्ति पाने के लिए बेलपत्र पर चंदन से ओम नम: शिवाय मंत्र लिखें। अब इसे शिवलिंग पर अर्पित करें।

7.घर में सुख-समृद्धि के लिए शिवलिंग पर केसर चढ़ाना भी अच्छा माना जाता है। इससे व्यक्ति की तरक्की होती है।

8.नौकरी या व्यापार में सफलता के लिए गन्ने के रस से शिव जी का अभिषेक करें। इससे परिवार में खुशहाली भी आएगी।

9.सावन के पहले सोमवार को किसी शिव मंदिर में अन्न और दक्षिणा का दान करना शुभ माना जाता है।

10.मानसिक शांति और धन-सम्पत्ति की प्राप्ति के लिए दूध और गंगाजल से शिव जी का अभिषेक करें।