दस का दम

चैत्र नवरात्रि 2019 : इस बार घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां शेरावाली, इस दिन से शुरू होंगे व्रत

चैत्र नवरात्रि पर कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11:58 मिनट से शुरू होगा चैत्र नवरात्रि के दिन घर के मेन गेट पर आम के पांच पत्ते टांगने से खुशहाली आएगी

2 min read
Mar 29, 2019
चैत्र नवरात्रि 2019 : इस बार घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां शेरावाली, इस दिन से शुरू होंगे व्रत

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में यूं तो नवरात्रि पूरे साल में चार बार पड़ती है, लेकिन उनमें महत्व दो का ज्यादा है। इसमें चैत्र और शारदीय नवरात्रि शामिल है। बाकी दो नवरात्रि गुप्त तरीके से मनाई जाती है। इस बार चैत्र नवरात्रि 6 अप्रैल से शुरू हो रही है। तो क्या है कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त एवं पूजन विधि आइए जानते हैं।

1.पंडित रवि दुबे के अनुसार इस बार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 6 अप्रैल से होगी। जो कि 14 अप्रैल तक चलेगी। इन नौ दिनों में देवी मां की सच्चे मन से आराधना करने पर व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।

2.इस बार नवरात्रि में कलश स्थापना शुभ मुहूर्त 6 अप्रैल को सुबह 11:58 से लेकर दोपहर 12:49 बजे तक है। इस मुहूर्त के समय कर्क लग्न है। इसलिए पूजन के लिए ये अभिजीत समय लाभदायी होगा।

3.हिंदू धर्म में नवरात्रि पर मिलने वाला फल देवी मां के आगमन और प्रस्थान के समय की सवारी पर निर्भर करता है।

4.पंडित रवि दुबे के अनुसार इस साल दुर्गा जी घोड़ पर सवार होकर आएंगी। क्योंकि इस दिन मंगवार है। देवी मां की ये वाहन पराक्रम को दर्शाता है।

5.वहीं देवी मां हाथी पर सवार होकर वापस जाएंगी। इस दिन रविवार पड़ रहा है। माना जाता है कि गज पर विदा होने से देवी अपने मायके से खूब सारा सामान बटोरकर अपने साथ ले जाती हैं।

6.चैत्र नवरात्रि पर देवी मां की आराधना प्रतिपदा यानि नवरात्रि के पहले दिन से शुरू होगी। इस दिन कलश स्थापित किया जाएगा। कलश रखते समय जमीन में शुद्ध मिट्टी रखें। अब कलश के अंदर जल भरकर उसमें आम के पांच पत्तों वाला डंठल रख दें। अब कलश के उपर नारियल रखकर लाल कपड़ा ओढ़ा दें।

7.कलश को एक जगह रखने के बाद मिट्टी में जौ के बीज डाल दें। अब आखिर में उस पर गंगाजल छिड़क के देवी मां का ध्यान करें। अब घर में धूप-दीप दिखाएं।

8.घर में बरक्कत लाने के लिए नवरात्रि में घर के मेन गेट पर आम के पांच पत्ते लगाने से खुशहाली आएगी। पत्तों को लाल रंग की मौली में लपेटकर सिंदूर लगाकर बांधें।

9.चैत्र नवरात्रि पर देवी मां को लाल चुनरी ओढ़ाना शुभ माना जाता है। इससे देवी मां प्रसन्न होती हैं और आपकी मनोकामनाएं पूरी करेंगी।

10.चैत्र नवरात्रि पर देवी मां के सामने अखंड ज्योत जलाने से भी लाभ होता है। ये दीया नौ दिनों तक लगातार जलने दें। इसे देसी घी डालकर जलाएं।

Published on:
29 Mar 2019 11:13 am
Also Read
View All