10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शुक्रवार को करें कनकधारा स्त्रोत का पाठ, नहीं रहेगी कभी धन की कमी

शुक्रवार के दिन तिजोरी में लाल रंग के कपड़े में मिट्टी लपेटकर रखने से धन की वृद्धि होती है आज के दिन गाय को मीठे पुए खिलाने से आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 29 Mar 2019, 9:54 AM IST

shukrawar ke upay

शुक्रवार को करें कनकधारा स्त्रोत का पाठ, नहीं रहेगी कभी धन की कमी

नई दिल्ली। शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी की आराधना करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इससे परिवार का महौल अच्छा रहता है। अगर आज के दिन ज्योतिष शास्त्र में दिए गए कुछ खास उपाय अपनाए जाए तो धन की वृद्धि के साथ तरक्की के नए रास्ते भी बनेंगे।

राहु-केतु दोष से पाना है छुटकारा तो लगातार सात दिनों तक करें ये उपाय

1.ज्योतिष शास्त्री रामधारी शुक्ला के अनुसार शुक्रवार के दिन सुबह स्नान के बाद कनकधारा स्त्रोत का पाठ करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा से आपको कभी धन की कमी नहीं होगी।

2.शुक्रवार के दिन घर की तिजोरी में ऐसी जगह की मिट्टी रखें जहां मोर नाचता हो। ऐसा करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। मिट्टी रखने के लिए लाल रंग के कपड़े का इस्तेमाल करें।

3.आज के दिन लाल रंग की गाय को मीठे पुए खिलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी।

4.देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए दक्षिणावर्त शंख में चावल के दाने और लाल गुलाब की पंखुडिया डालकर चढ़ाएं। इससे परिवार के सदस्यों के बीच संबंध मधुर बनते हैं।

5.शुक्रवार के दिन घर की साफ-सफाई रखें। इससे मां लक्ष्मी का घर में आगमन होगा। ऐसे घरों में रहने वाले लोगों की भी तरक्की होगी।

घर के दरवाजे पर छिड़क दें ये चीज, मां लक्ष्मी का होगा घर में वास

6.आज के दिन जरूरतमंदों को चावल एवं आटा समेत अन्य सफेद रंग के अन्न का दान करें। ऐसा करने से आपके घर में कभी दरिरद्रता नहीं आएगी।

7.शुक्रवार के दिन एक बंद ताला खरीदकर लाए। याद रहे कि इसे खोला न गया हो। अब इसे रातभर घर में रहने दें। अगले दिन यानि शनिवार को इसे किसी मंदिर में रख आएं। ऐसा करने से आपकी किस्मत के बंद दरवाजे खुल जाएंगे।

8.अगर आप किसी खास काम से बाहर जा रहे हैं तो शुक्रवार के दिन इत्र लगाकर जाएं। क्योंकि सुगंध से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। इससे शुक्र ग्रह का आपको साथ मिलेगा। नतीजतन आपको कार्य में सफलता मिलेगी।

9.इंटरव्यू में जाने से पहले शुक्रवार के दिन माथे पर केसर का तिलक लगाकर जाएं। इससे आपको कामयाबी मिलेगी। आप इस उपाय का प्रयोग किसी शुभ काम के लिए बाहर जाते समय भी कर सकते हैं।

10.शुक्रवार के दिन सफेद या गुलाबी रंग के कपड़े पहनना अच्छा माना जाता है। इससे आपका दिन अच्छा जाएगा।