सुबह-सुबह घर से बाहर निकलते समय कोई झाडू लगाता दिखे तो इसे शुभ माना जाता है नवरात्रि के समय सपने में ज्योति जलते हुए देखने से तकलीफों से छुटकारा मिलता है
नई दिल्ली। यूं तो नवरात्रि पर सभी भक्त पूरी निष्ठा से देवी मां की पूजा करते हैं, लेकिन दुर्गा जी की कृपा कुछ खास भक्तों पर ज्यादा होती है। इसकी वजह उनकी ईमानदारी और सतकर्म हो सकते हैं। इसके चलते नवरात्रि पर देवी मां उन्हें कुछ खास संकेत देती हैं, जो उन्हें भविष्य में होने वाले लाभ की ओर इशारा करते हैं।
1.अगर आपको नवरात्रि के दिनों में अचानक कहीं उल्लू दिख जाए तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा होने पर व्यक्ति पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद होता है। इससे उसे जल्द ही धन की प्राप्ति होगी।
2.अगर आपको सपने में कमल के खिले हुए फूल दिखें तो समझे कि देवी मां की कृपा से आपके जीवन में खुशहाली आएगी। इससे आपके सारे काम आसानी से बन जाएंगे।
3.स्वप्न में छोटी कन्या का दिखना भी बेहद शुभ माना जाता है। इसे साक्षात देवी दर्शन मानते हैं। इससे व्यक्ति के जीवन में कभी दुख नहीं आते हैं।
4.अगर किसी को सोते समय सपने में शेर दिखे तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है। चूंकि शेर देवी मां की सवारी है। इसलिए इसके दिखने से व्यक्ति प्रभावशाली एवं पराक्रमी बनता है।
5.अगर किसी व्यक्ति को रास्ते में चलते समय सिक्के पड़े हुए दिखते हैं तो इसे भी अच्छा माना जाता है। कहते हैं कि इससे मां लक्ष्मी आपके दरवाजे पर दस्तक देंगी। जिससे आपको धन लाभ होगा।
6.अगर आपको कोई कन्या सिक्का या कोई चीज भेंट करें तो इसे भी शुभ माना जाता है। क्योंकि नवरात्रि में देवी मां किसी न किसी रूप में आपको दर्शन दे सकती हैं।
7.अगर आप किसी काम के लिए घर से बाहर जा रहे हैं और आपको रास्ते में कोई व्यक्ति हरी घास ले जाता दिखे तो इसे भी शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इससे आपको कार्य में सफलता मिलेगी।
9.नवरात्रि में अगर आपको सुबह के समय घर से बाहर निकलते समय कोई झाडू लगाता दिखे तो समझें आपको धन लाभ हो सकता है।
10.जिन लोगों को सपने में ज्योति जलते हुई दिखती है, इसे भी अच्छा संकेत माना जाता है। कहते हैं इससे आपके जीवन में मौजूद अंधकार यानि दुख, दर्द सब दूर हो जाएंगे।