दस का दम

चैत्र नवरात्रि 2019 : श्रीराम के ये मंत्र बदल देंगे आपकी जिंदगी, राशिनुसार करें जप

राम नवमी के दिन कुछ विशेष मत्रों का जप करने से व्यक्ति के सारे काम बन सकते हैं
2 min read
Apr 11, 2019
ram navami 2019
चैत्र नवरात्रि 2019 : श्रीराम के ये मंत्र बदल देंगे आपकी जिंदगी, राशिनुसार करें जप

नई दिल्ली। इस बार अष्टमी और नवमी तिथि के एक ही दिन पड़ने से श्रीराम का जन्मोत्सव 13 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन प्रभु श्रीराम के कुछ खास मंत्रों का जप करने से व्यक्ति की जिंदगी बदल सकती है। इससे आपके सारी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

1.पंडित विनोद दुबे के अनुसार इस बार नवमी तिथि की शुरुआत 13 अप्रैल की सुबह 11:42 से शुरू होगी। जो कि अगले दिन यानि 14 अप्रैल को सुबह 8.18 बजे तक रहेगी। ऐसे में राशिनुसार श्रीराम के मंत्रों का जप किया जाए तो व्यक्ति को शुभ फल मिल सकते हैं।

2.मेष राशि के लोगों को राम नवमी के दिन ॐ श्रीमंते नम: मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

3.वृषभ राशि के लोगों को ॐ जैत्राय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही परेशानियां खत्म होंगी।

4.मिथुन राशि के जातकों को राम नवमी के दिन ॐ दांताय नम:। मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को धन की प्राप्ति होगी।

5.कर्क जातकों को ॐ सत्यव्रताय नम:। मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे उनके जीवन में सुख-शांति आएगी।

6.सिंह राशि के लोगों को ॐ धन्वीने नम:। मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से उनके आय के स्त्रोत में वृऋि होगी।

7.कन्या जातकों को राम नवमी के दिन ॐ वेदांतसाराय नम: मंत्र पढ़ना चाहिए। ऐसा करने से पारिवारिक महौल अच्छा होगा।

8.तुला राशि वालों को ॐ राजेन्द्राय नम:। मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से उनकी तरक्की होगी।

9.वृश्चिक जातकों के लिए ॐ रघुपुंगवाय नम:। मंत्र का जाप लाभकारी होगा। इससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी।

10.धनु राशि के लोगों को ॐ वाग्मिने नम:। मंत्र पढ़ना चाहिए। ऐसा करने से धन की प्राप्ति होगी।

11.रामनवमी के दिन मकर राशि के लोगों को ॐ खरध्वांसिने नम:। मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। ऐसा करने से मुसीबतों से छुटकारा मिलेगा।

12.कुंभ लग्न वालों को ॐ सत्यवाचे नम:। मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से श्रीराम की आप पर कृपा होगी।

13.मीन राशि वालों को ॐ जीत मित्राय नम:। मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

Updated on:
11 Apr 2019 02:51 pm
Published on:
11 Apr 2019 02:51 pm