आधी रात को देवी दुर्गा के सामने जलाएं सरसों के तेल के नौ दीपक, होंगे ये लाभ नवरात्रि में किसी सुहागिन स्त्री को श्रृंगार का सामना भेंट करने से वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा
नई दिल्ली। नवरात्रि के नौ दिनों में देवी दुर्गा की आराधना की जाती है। उनकी पूजा से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। अगर इस बीच कुछ गुप्त कार्य किए जाए तो व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही दुखों से भी छुटकारा मिलेगा।
1.ज्योतिष शास्त्री विनोद दुबे के अनुसार नवरात्रि में देवी मां के नौ रूपों का ध्यान करें। साथ ही उनके प्रत्येक स्वरूप के खास मंत्र का जाप करें। ध्यान रहे कि मंत्र एकांत में अकेले पढ़ा जाए। इससे मंत्र का प्रभाव ज्यादा होगा।
2.मंत्रों का जाप करते समय हमेशा कंबल वाले आसान का इस्तेमाल करें। इससे मंत्र के जप से सिद्धि प्राप्त होगी। देवी मां की विशेष कृपा पाने के लिए मंत्रों का जाप रात के समय दीपक जलाकर करें।
3.जो लोग धन प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें देवी दुर्गा के सामने नौ दीपक जलाने चाहिए। ये सभी दीपक सरसों के तेल के होने चाहिए। इस दौरान देवी मां के किसी भी एक सिद्ध मंत्र का जाप करें। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होगा।
4.दीपक जलाने के अलावा कांसे या पीतल की एक थाली में लाल सिंदूर से स्वास्तिक का निशान बनाएं। अब उस पर फूल चढ़ाएं और धूप-दीप दिखाएं। इससे घर में सकारात्मकता आएगी।
5.मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए नवरात्रि के किसी भी दिन तुलसी के पेड़ के पास दीपक जलाएं। ये काम आपको आधी रात को करना होगा। इससे देवी मां प्रसन्न होंगी।
6.तुलसी के पास दीपक रखने के बाद पेड़ की मिट्टी में एक रुपए का सिक्का दबा दें। इस बीच मां दुर्गा का ध्यान करें। ऐसा करने से जल्द ही आपके सारे काम बन जाएंगे।
7.दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसलिए नवरात्रि पर किसी गरीब या जरूरतमंत व्यक्ति को अन्न का दान करें। कोशिश करें कि इनमें सफेद चीजें जैसे-चावल, आटा, चीनी आदि शामिल हो।
8.नवरात्रि के आठवें दिन यानि अष्टमी को किसी सुहागिन स्त्री को श्रृंगार का सामना भेंट करना शुभ माना जाता है। विवाहित महिला को ये चीजें भेंट करते समय देवी मां का कोई भी एक सिद्ध मंत्र चुपचाप पढ़ लें। इससे आपका वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा।
9.देवी मां के सामने रात को पांच कौड़ियां रखकर एक दीपक जलाएं। अब देवी मां से उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना करें। ऐसा करने से धन संबंधित दिक्कतें दूर होंगी। साथ ही जीवन में आ रही पेरशानियां भी खत्म होंगी।
10.दूसरों को अपने वश में करने के लिए दुर्गा जी की आधी रात में पूजा करें। इस दौरान उनके सामने एक जोड़ी लौंग रख दें। अब पूजन के बाद इसे संभाल कर रख लें। जिस किसी को भी आप अपना बनाना चाहते हैं उसे खाने में ये लौंग मिलाकर खिला दें। इससे आपका काम बन जाएगा।