दस का दम

सुबह उठते ही पी ले ये एक चम्मच तेल, महीने-भर में कम हो जाएगा वजन

इस तेल में मौजूद पौष्टिक तत्व आंतों में चिपकी गंदगी को दूर कर मेटाबॉलिज्म को करते हैं तेज

2 min read
Sep 13, 2018
सुबह उठते ही पी ले ये एक चम्मच तेल, महीने-भर में कम हो जाएगा वजन

नई दिल्ली। ज्यादातर लोग अपने बढ़े हुए वजन को लेकर परेशान रहते हैं। इसे कम करने के लिए लोगों को कितनी मेहनत करनी पड़ती है, मगर आज हम आपको एक ऐसा जादुई नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाते ही एक महीने में ही वजन घट जाएगा।

1.वजन को तेजी से कम करने के लिए एक्सरसाइज के साथ डायट में कुछ खास चीजों को शामिल किया जाना भी जरूरी होता है। इन्हीं में से एक है नारियल तेल। इसमें कई पौष्टिक तत्व छिपे होते हैं, जिससे शरीर को बहुत फायदा होता है।

ये भी पढ़ें

अगर आप भी स्लिम होने के लिए कर रही हैं डायटिंग तो जरूर ध्यान रखें ये 3 बातें

2.नारियल के तेल में ट्राइग्लिसराइड नामक तत्व होता है। ये भोजन से पौष्टिक तत्वों को निकालकर शरीर को ताकत देने और लिवर को दुरुस्त रखने में मदद करता है।

3.अगर खाने को नारियल तेल में बनाया जाए तो शरीर में मोजूद कोशिकाएं फैटी तत्वों को खींच लेती हैं। जिससे शरीर में चर्बी नहीं जम पाती है। ये लिवर को भी सही से काम करने में मदद करता है।

4.अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो सुबह उठते ही खाली पेट एक चम्मच नारियल तेल पी लें। ऐसा नियमित तौर पर करने से पेट की आंतों में चिपकी गंदगी दूर हो जाएगी। जिससे कब्ज और गैस्ट्रिक की समस्या से छुटकारा मिलेगा। ये मेटाबॉलिज्म को भी तेज करने में मदद करता है।

5.शरीर को डिटॉक्स करने के लिए एक चम्मच नारियल तेल को एक गिलास गुनगुने पानी में आधे नींबू के साथ मिलाकर खाली पेट पीने से लाभ होता है। इससे बॉडी में मौजूद जहरीले तत्व बाहर निकल जाते हैं और बॉडी खुद को रिकवर करने लगती है।

6.नारियल तेल में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। साथ ही इसमें कैलोरी भी काफी होती है। दिन में दो से तीन चम्मच नारियल तेल के प्रयोग से भूख नियंत्रित होती है। इससे हर समय स्नैक की होने वाली इच्छा खत्म हो जाती है।

7.नारियल का तेल पाचन क्रिया को दुरुस्‍त करता है। इससे भोजन जल्दी पचता है और शरीर खाने से ज्यादा विटामिन्स एवं पोषक तत्व निकालता है। जिससे बॉडी में मौजूद अतिरिक्त फैट कम होने लगता है।

8.नारियल तेल और शहद को मिलाकर दिन में तीन—चार बार चाटने से वजन नियंत्रित रहता है। ये मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। इससे खाना जल्दी पचने के साथ शरीर को एनर्जी भी मिलती है। ये स्किन से संबंधित बीमारियों को भी ठीक करता है।

9.कई लोगों के वजन बढ़ने का कारण शरीर में कैंडिडा नामक यीस्ट की मात्रा ज्यादा होना होता है। इसे कंट्रोल करने के लिए एक चम्मच नारियल तेल को आधे गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर एक्सरसाइज व योग क्रिया से पहले पिएं। ऐसा लगातार एक महीने करने से चर्बी मक्खन की तरह पिघल जाएगी।

10.नारियल का तेल थर्मोजेनिक होता है। इसलिए इसके रोजाना दो चम्मच सेवन से फैट तेजी से बर्न होता है। इसके नियमित सेवन से रोजाना करीब 120 कैलोरी कम होती है।

ये भी पढ़ें

50 की उम्र में दिखना हो 20 का तो आज से ही पिएं इस चीज का रस
Published on:
13 Sept 2018 03:03 pm
Also Read
View All