24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर आप भी स्लिम होने के लिए कर रही हैं डायटिंग तो जरूर ध्यान रखें ये 3 बातें

अगर आप भी स्लिम होने के लिए कर रही हैं डायटिंग तो जरूर ध्यान रखें ये 3 बातें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 10 Sep 2018, 6:00 PM IST

Best Weight Loss

Best Weight Loss

भोपाल। अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान है तो बता दें कि ये कोई बड़ी समस्या नहीं है। वैसे तो लोग इससे छुटकारा पाने के लिए घंटों जिम में वर्कआउट करते है और डाइटिंग पर रहते है लेकिन फिर भी वजन कम होने का नाम नहीं लेता है। माना कि एक्सरसाइज करना काफी जरूरी है लेकिन अपने मोटापे को कम करने के लिए खाना-पीना छोड़ देना भी सहीं नहीं है। अगर आप अपने मोटापे को कम करने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर चुकी है लेकिन सफलता हाथ नहीं लग रही तो थोड़ा अपनी डाइट पर ध्यान दें। अपनी डाइट में विटामिन, मिनरल, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थो को शामिल करें। इसके अलावा अपने लाइफस्टाइल में छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें, जिससे आप अपने आपको फिट और स्लिम रख सकते है। ध्यान दें इन बातों पर भी....

फल न खाना

कई लोग यह सोचते हैं कि फलों में शुगर अधिक होती है, जिससे मोटापा हो सकता है, इस वजह से वे फल खाने से बचते हैं। फलों में सेहत के लिए जरूरी विटामिन, फाइबर और मिनरल्स होते हैं। इसलिए इन्हें खाना चाहिए। इनसे पेट जल्दी भरता है जिससे हम स्नैक्स या और कोई तला-भुना खाने से बच जाते हैं। मौसमी फलों के साथ ही सेब, अंगूर, अनार, तरबूज, केला, स्ट्रॉबेरी आदि फल खाने चाहिए।

कम खाना

कई लोग अपने खान-पान में अधिक कटौती कर लेते हैं और व्यायाम खूब करते हैं। जब भोजन की मात्रा घटा देते हैं, तो मेटाबोलिज्म दर भी घट जाती है, ऐसे में वजन कम होना मुश्किल हो जाता है। अगर आपने वजन घटा भी लिया, तो ज्यों ही आप नियमित भोजन शरू करेंगे, वजन तुरंत बढ़ जाएगा। ऐसे में बेहतर यह है कि किसी डायटीशियन की राय से अपनी डाइट और व्यायाम निश्चित करें।

अधिक ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल से सेहत संबंधी कई फायदे हासिल होते हंै। इसमें मोनोसैचुरेटेड फैट्स, फ्लेवोनाएड एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई जैसे लाभकारी तत्व हैं। लेकिन दूसरी तरफ यह भी सच्चाई है कि ऑलिव ऑयल में कैलोरी और फैट होती है। ऐसे में इसका अधिक इस्तेमाल हमें मोटापा देने का कारण बन सकता है। आपकी समझदारी यह है कि आप तेल का इस्तेमाल करें तो नाप-तोल कर ही करें। चाहे वो फिर ऑलिव ऑयल हो या फिर कोई दूसरा ऑयल, इनका संतुलित इस्तेमाल हो।