दस का दम

दिवाली विशेष : पेशे के अनुसार धनतेरस पर खरीदें ये चीजें, कभी नहीं होगी धन की कमी

धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय

2 min read
Oct 30, 2018
दिवाली विशेष : पेशे के अनुसार धनतेरस पर खरीदें ये चीजें, कभी नहीं होगी धन की कमी

नई दिल्ली। धनतेरस का पर्व कार्तिक मास की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इसे मां लक्ष्मी, कुबेर व धनवंतरी भगवान का दिन माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन कुछ भी नया समान खरीदने से पूरे साल घर में धन की कमी नही होती है। धनतेरस के दिन ही भगवान धनंवतरी समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे।

1.धनतेरस का दिन व्यापारियों के लिए खास माना जाता है। इस दिन गणेश-लक्ष्मी की पूजा करने से साल भर से व्यापार में आ रही कठिनाइयां दूर हो जाती हैं और खूब धन आता है। इसलिए व्यापारियों को इस दिन तिजोरी, तराजू व बहीखाता लपेटने के लिए वसना (किताब लपेटने का कपड़ा) खरीदना चाहिए। याद रहे कि वसना लाल व सफेद रंग का हो। साथ ही इन चीजों को भगवान के चरणों में छुआकर पश्चिम दिशा की ओर रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें

धनतेरस पर इस काम को करने से मिलता हैं लंबी आयु का वरदान..जरूर करें

2.जो लोग सरकारी व प्राइवेट नौकरी करते हैं उन्हें इस धनतेरस कपड़ा खरीदना चाहिए। यदि वे इस दिन सफेद, सुनहरा व नीले रंगे का कपड़ा लेंगे तो उनके जीवन में हमेशा खुशहाली होगी। आप गणेश-लक्ष्मी, कुबेर व धनवंतरी भगवान के लिए भी इस रंग का कपड़ा खरीद सकते हैं। इसके अलावा इन्हें अष्टधातु का स्वास्तिक भी खरीदना चाहिए। धनतेरस वाले दिन इन्हें अपने घर के द्वार पर लगाना चाहिए।

3.जो लोग मीडिया व फिल्म जगत में कार्यरत हैं, उन्हें धनतेरस को कैमरा, कंप्यूटर, लाइट, साउंट सिस्टम आदि इससे संबंधित चीजें खरीदनी चाहिए। इन सामानों पर नीला धागा लपेट कर रखना चाहिए। साथ ही ये सभी सामान ऑफिस व घर में पश्चिम-उत्तर कोण पर रखना चाहिए।

4.सरकारी व गैर सरकारी बैंकों में काम करने वालें व किसी कंपनी में एकाउंटेंट के तौर पर कार्यरत लोगों को इस धनतेरस लिखा-पढ़ी का सामान खरीदना चाहिए। वे किताब, पेन, नोटपैड व धार्मिक ग्रंथ खरीद सकते हैं। इसे खरीदेने के बाद इन पर केसर व हल्दी का तिलक लगाएं। फिर इन पर पीला धागा लपेटकर, पीला पुष्प चढ़ाएं। फिर भगवान के चरणों में रख दें।

5.डॉक्टर व चिकित्सकों को धनतेरस पर अपने पेशे से जुड़ा सामाना खरीदना चाहिए। जैसे-आला, ब्लड प्रेशर जांचने की मशीन, कई तरह के उपकरण आदि। उन्हें ये सामान खरीदकर इस पर लाल धागा बांधना चाहिए व लाल तिलक लगाना चाहिए।

6.खेलकूद से जुड़ें लोगों को धनतेरस पर अपने कार्य क्षेत्र से संबंधित चीजें खरीदनी चाहिए। उन्हें इस पर सफेद धागा लपेट कर या कपड़े से ढ़क कर, पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

7.इंजीनियरिंग के छात्रों व इंजीनियरों को धनतेरस पर दिशा बताने वाला यंत्र खरीदना चाहिए। इसके अलावा उन्हें तांबे का कुबेर यंत्र भी खरीदना चाहिए। उन्हें ये चीजें घर के पश्चिम दिशा में नीला कपड़ा व धागाा बांध कर रखना चाहिए।

8.जो लोग ग्लैमर व फैशन इंडस्ट्री से जुड़ें हुए हैं, उन्हें इस धनतेरस सोने के आभूषण खरीदने चाहिए। वे किसी अन्य धातु के भी गहने खरीद सकते हैं। इसके अतिरिक्त उन्हें सुहाग का सामान भी खरीदना चाहिए।

9.गृहस्थों को धनतेरस के दिन लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति खरीदनी चाहिए। इसके अलावा उन्हें मिट्टी का कोई बर्तन खरीदकर घर में पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए।

10.जो लोग धनतेरस पर कोई भी नई चीज खरीदने में असमर्थ हैं वो घर में रखे कोई नए व साफ बर्तन में पानी भरकर पूर्व दिशा की ओर रख दें। ऐसा करने से भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

ये भी पढ़ें

31 अक्टूबर को जरूर कर लें दिवाली की खरीददारी, बन रहा है बड़ा शुभ योग, होगी धन-संपत्ति में बढ़ोत्तरी
Published on:
30 Oct 2018 02:33 pm
Also Read
View All