दस का दम

दीपावली विशेष : इस धनतेरस पर घर लाएं ये 8 चीजें, धन-धान्य से भर जाएगा घर

धनतेरस के दिन धनवंतरी भगवान की पूजा की जाती है, इस दिन नई चीजें घर लाने से समृद्धि आती है

2 min read
Oct 25, 2018
दीपावली विशेष : इस धनतेरस पर घर लाएं ये 8 चीजें, धन-धान्य से भर जाएगा घर

नई दिल्ली। दीपावली के पर्व की शुरुआत धनवंतरी की पूजा यानि धनतेरस के दिन से होती है। इस दिन नए बर्तन एवं सोना-चांदी आदि खरीदने की परंपरा होती हैं। माना जाता है कि इस दिन घर में नया सामान लाने से साल-भर सम्पन्नता रहती है। अगर इस दिन कुछ खास चीजें घर लाईं जाएं तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

1.दीपावली का पर्व हर साल कार्तिक माह में मनाया जाता है। दीप पर्व के पहले दिन यानि धनतेरस को यदि घर में नई झाडू खरीदकर लाई जाए तो ये बहुत शुभ फलदायी होता है। माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में समृद्धि आती है।

ये भी पढ़ें

Diwali 2018 पर राशियों के अनुसार करेंगे पूजा तो मिलेगा देवी लक्ष्मी से लाभ

2.इस दिन गणेश जी और मां लक्ष्मी की मूर्ति खरीदकर लाना भी अच्छा माना जाता है। कहते हैं इससे गणेश जी की कृपा से व्यक्ति की बुद्धि का विकास होता है। जबकि मां लक्ष्मी के आशीष से घर में बरक्कत होगी।

3.अगर आप सामथ्र्यवान हैं तो धनतेरस के दिन सोना या चांदी का कोई सामान जरूर खरीदकर घर लाएं। इससे आपका सोया हुआ भाग्य जा सकता है। क्योंकि ये धातु शुद्ध मानी जाती हैं। इसे धनवंतरी देव एवं मां लक्ष्मी की मूर्ति के सामने रखने एवं दीपक जलाने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

4.धनतेरस के दिन शंख खरीदना भी अच्छा माना जाता है। जैसे शंख की ध्वनि नकारात्मक शक्तियों को हटाकर सकारात्मकता बढ़ाता है। वैसे से ही शंख को धनतेरस के दिन भगवान के सामने रखने से मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है। इससे धन-धान्य की वृद्धि होती है।

5.कुबेर को धन का देवता माना जाता है। इसलिए धनतेरस के दिन घर में कुबेर की मूर्ति लाना भी शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में मौजूद पैसों की दिक्कत एवं अन्य समस्याएं दूर हो जाती हैं।

6.नमक को नकारात्मक शक्तियों को दूर करने का सबसे अच्छा साधन माना गया है। इसलिए धनतेरस के दिन नमक खरीदकर लाना अच्छा रहता है। इससे दरिद्रता दूर होती है। यदि नमक का ढ़ेला लाया जाए और इसे घर के कोनों में रखा जाए तो ज्यादा प्रभावशाली होगा।

7.धनतेरस के दिन घर में नए बर्तन खरीदकर लाना भी शुभ माना जाता है। इससे मां अन्नपूर्णा की कृपा होगी। इससे घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है।

8.अगर आप धनतेरस के दिन नए कपड़े खरीदकर लाते है और खासतौर पर इसका रंग लाल हो तो इसे शुभ माना जाता है। इससे घर में बरक्कत होती है। अगर इन कपड़ों को जरूरतमंदों को दान किया जाए तो पुण्य की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें

Deepawali 2018 पर किसी को भी न दें ये उपहार, हो सकता है नुकसान
Published on:
25 Oct 2018 02:51 pm
Also Read
View All