दस का दम

घर की इस दिशा में कभी न रखें तिजोरी या अलमारी, धन का हो सकता है नाश

वास्तु शास्त्र के अनुसार सीढ़ियों के नीचे कभी अलमारी नहीं रखनी चाहिए। तिजोरी के पास कभी फ्रिज न रखें, इससे रुपयों की बर्बादी हो सकती है।

2 min read
Mar 03, 2019
घर की इस दिशा में कभी न रखें तिजोरी या अलमारी, धन का हो सकता है नाश

नई दिल्ली। कई लोग पैसा तो खूब कमाते हैं, लेकिन उनके पास ये टिकता नहीं है। उनका धन हमेशा फालतू खर्च होता रहता है। अगर आपकी भी ऐसी कोई समस्या है तो इसकी वजह वास्तु से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।

1.वास्तु शास्त्र के अनुसार रुपयों का टिकना घर में रखी तिजोरी या अलमारी की दिशा पर निर्भर करता है। क्योंकि इन्हीं दोनों चीजों में लोग अपना पैसा रखते हैं। मगर इनका गलत दिशा में होना आपके लिए मुसीबत बन सकता है।

2.वास्तु शास्त्र के अनुसार रुपए-पैसों से संबंधित चीजें कभी भी पश्चिम दिशा में नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से धन का नुकसान होता है।

3.बहुत से लोग घर में सीढ़ियों के नीचे अलमारी रख देते हैं। मगर वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मकता को बढ़ावा मिलता है। इससे घर में दरिद्रता आती है।

4.वास्तु के अनुसार रुपए रखने की अलमारी में कभी भी कागज या फाइलें नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से घर में कभी मां लक्ष्मी नहीं टिकती हैं।

5.बहुत से लोग तिजोरी में रखें रुपए एक बार में सारे निकाल लेते हैं। मगर ऐसा करने से धन का नाश होता है। वास्तु एक्सपर्ट निधि खेड़ा के मुताबिक खाली तिजोरी दरिद्रता लाता है। इससे कभी पैसा नहीं टिकता है।

6.अलमारी में अगर आप कपड़े और रुपए दोनों एक साथ रखते हैं तो इन्हें कभी एक रैक में न रखें। ऐसा करने से फिज़ूलखर्ची बढ़ती है।

7.तिजोरी में रुपए कभी भी खाली नहीं रखने चाहिए। इसे हमेशा किसी कपड़े में लपेटकर रखने चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की कृपा रहती है।

8.रुपए रखने के स्थान के पास कभी कोई खिड़की नहीं होनी चाहिए। वास्तु में इसे खराब संकेत माना जाता है। इससे घर में लक्ष्मी नहीं टिकती हैं।

9.अलमारी या तिजोरी के पास कभी भी भारी वस्तु न रखें। इससे धन का नाश होता है। ऐसे घर में कभी बरक्कत नहीं होती है।

10.धन रखने के आस-पस कभी पानी का बर्तन, घड़ा या फ्रिज नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इससे घर में रखा धन पानी की तरह ही खर्च हो जाता है।

Published on:
03 Mar 2019 01:35 pm
Also Read
View All