नई दिल्ली। गुरुवार के दिन को बृहस्पति देव की पूजा की जाती है। इन्हीं की कृपा से व्यक्ति का जीवन समृद्धशाली एवं सुखमय बनता है। अगर किसी की कुंडली में गुरू ग्रह कमजोर होता है तो व्यक्ति को रुपए-पैसों की दिक्कत से लेकर शादी एवं नौकरी में आ रही परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन सबसे छुटकारा पाने के लिए गुरुवार के दिन किए गए कुछ खास उपाय कारगर साबित हो सकते हैं।