दस का दम

सोमवार को उत्तर दिशा की ओर बैठकर करें ये काम, शिव जी की होगी कृपा

सोमवार के दिन शिवलिंग पर शमी के पत्ते चढ़ाना शुभ माना जाता है, इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं शिवलिंग पर कच्चे चावल चढ़ाने से धन की वृद्धि होती है और मुसीबतों से बचाव होता है
2 min read
Mar 11, 2019
somvar ke upay
सोमवार को उत्तर दिशा की ओर बैठकर करें ये काम, शिव जी की होगी कृपा

नई दिल्ली। सोमवार के दिन भोलेनाथ की आराधना करने से मन को शांति मिलती है। साथ ही इससे भाग्य भी तेज होता है। शिव जी की असीम कृपा पाने के लिए आज के दिन किए गए कुछ विशेष उपाय कारगर साबित हो सकते हैं।

1.ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सोमवार के दिन स्नान करने के बाद शिव जी की पूजा करें। उस दौरान उत्तर दिशा की ओर मुंह करके ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें। ऐसा करने से आपके जीवन में आ रही सभी बाधाएं दूर होंगी।

2.पंडित कृष्णकांत चतुर्वेदी के अनुसार सोमवार के दिन शिव जी को शमी के पत्ते चढ़ाने से किस्मत तेज होती है। साथ ही शनि दोष से भी छुटकारा मिलता है।

3.जिन लोगों का मन अशांत रहता है उन्हें सोमवार के दिन रुद्राक्ष की माला पहननी चाहिए। इसे धारण करने से पहले इसे गंगाजल एवं दूध में डूबोकर शुद्ध कर लें। इससे लाभ होगा।

4.नजर दोष से बचने के लिए शिवलिंग के सामने एक नींबू को अपने सिर से सात बार घुमाएं। अब इसे बीच से दो टुकड़ों में काट लें। इसके बाद इस नींबू को किसी चौराहे पर रख दें। इससे आप पर आ रही मुसीबतें खत्म हो जाएंगी।

5.लंबी आयु एवं सुख-समृद्धि पाने के लिए सोमवार के दिन रुद्राभिषेक कराना भी शुभ माना जाता है। इससे शिव जी की आप पर कृपा होगी।

6.जिन लोगों का हर काम अटक जाता है उन्हें सोमवार के दिन शिवलिंग पर कच्चे चावल अर्पण करने चाहिए। इससे आपके सारे काम बनेंगे। साथ ही धन की भी वृद्धि होगी।

7.पंडित् कृष्णकांत के मुताबिक जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष होता है उन्हें सोमवार के दिन शिवलिंग पर चांदी या तांबे के बने नाग-नागिन चढ़ाने चाहिए। ये जोड़े में होने चाहिए। इससे दोष दूर होगा।

8.जिन लोगों को हमेशा टेंशन रहती है, उनका घर-परिवार का महौल् अच्छा नहीं रहता है उन्हें हर सोमवार शिव पुराण का पाठ करना चाहिए।

9.शिव जी का आशीर्वाद पाने के लिए सोमवार के दिन जरूरतमंदों को खीर खिलाएं। इससे भोलेनाथ आपसे प्रसन्न होंगे।

10.मनपसंद नौकरी पाने के लिए शिवलिंग पर 108 बेलपत्र चढ़ाएं और हर बार ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। इससे आपकी इच्छा जल्द ही पूरी होगी।

Published on:
11 Mar 2019 10:58 am