दस का दम

होलिका दहन के दिन गलती से भी न करें ये 10 काम, पड़ सकते हैं लेने के देने

होली के दिन दूसरों के घर सफेद चीजों को खाने से बचे, इससे आप पर नकारात्मकता हावी हो सकती हैहोलिका दहन की रात टोने-टोटकों का असर ज्यादा होता है, इसलिए उस दिन बाल खुले न रखें

2 min read
Mar 12, 2019
holika dahan puja muhurat and vidhi

नई दिल्ली। होलिका दहन का दिन तंत्र शास्त्र के लिए बहुत खास होता है। क्योंकि इस दिन की गई पूजा से विशेष सिद्धि की प्राप्ति होती है। इस दिन टोन-टोटकों का भी प्रभाव दोगुना होता है। इसलिए इस दिन कुछ सावधानियां बरतनी बहुत जरूरी है, वरना लेने के देने पड़ सकते हैं।

1.ज्योतिष शास्त्री कमलकांत शर्मा के अनुसार होलिका दहन की रात को लोग टोने-टोटके ज्यादा आजमाते हैं, इसलिए उस दिन किसी के भी घर का पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से आपको शारीरिक नुकसान हो सकता है।

2.होलिका दहन के समय कभी भी किसी चौराहे को ना लांघे, क्योंकि उस रात कई लोग उतारा की प्रक्रिया करते हैं। इसमें वो चौराहे पर नींबू काटकर डालते या अन्य टोटका करते हैं। इन पर पैर पड़ने से दूसरे की मुसीबत आपके गले पड़ सकती है।

3.होलिका दहन के दिन दूसरों के घर में खाना भी न खाएं। क्योंकि इसमें वो आपको कुछ मिलाकर खिला सकते हैं। इससे आपका दुर्भाग्य आ सकता है।

4.होलिका दहन की पूजा करते जाते समय कभी भी अपने बाल खुले न रखें। क्योंकि इस दौरान नकारात्मक शक्तियां ज्यादा प्रभावशाली होती है और वो खुले बालों से आकर्षित होती हैं। इससे आप पर मुसीबतें आ सकती हैं।

5.होलिका दहन के दिन किसी को भी उधार न दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपके घर से जा सकती हैं। इससे धन की कमी हो सकती है।

6.अगर आपका कोई पड़ोसी या कोई दूसरा व्यक्ति होलिका दहन के दिन आपसे कोई सामान मांगने आए तो उसे भूलकर भी न दें। क्योंकि इसका इस्तेमाल वो आपके खिलाफ कर सकता है। इससे आपके किस्मत के दरवाजे बंद हो सकते हैं।

7.होलिका दहन की रात को कभी भी कपड़े खुले आंगन में न सूखने दें। क्योंकि ऐसा करने पर कपड़ों से नेगेटिविटी आपमें प्रवेश कर सकती है।

8.होलिका दहन की परिक्रमा करते समय कभी भी पीले रंग के कपड़े न पहनें। क्योंकि ये बृहस्पति देव का रंग होता है और होली के दिन उग्र ग्रह प्रभावशाली रहते हैं। इसलिए उस दिन गरहे रंग के कपड़े पहनें।

9.होली के दिन दूसरों के घर में भूलकर भी सफेद रंग की चीजें न खाएं। क्योंकि इन चीजों में टोटकों का असर सबसे ज्यादा होता है।

10.इस दिन किसी से अपशब्द भी न कहें इससे आपका बुरा वक्त आ सकता है। साथ ही आपके कामों में भी परेशानियां आ सकती हैं।

Published on:
12 Mar 2019 02:09 pm
Also Read
View All