शनिवार के दिन सफेद चीजें खाने से बचें, इससे व्यक्ति को मानसिक परेशानी हो सकती है आज के दिन लोहे की कोई वस्तु भी न खरीदें, इससे शनि देव नाराज हो सकते हैं
नई दिल्ली। शनिवार के दिन शनि देव की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शनि को सरसों का तेल चढ़ाने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। मगर इस दिन कुछ बातों का ध्यान भी रखना चााहिए वरना शनि का प्रकोप झेलना पड़ सकता है।
1.ज्योतिष शास्त्री राम पांडे के अनुसार शनिवार के दिन कभी भी आम का अचार न खाएं। क्योंकि ये खट्टा और कसैला होता है। शनि देव को ये बिल्कुल पसंद नहीं है, इसलिए शनिवार को इसे खाने से बचें।
2.आज के दिन लाल मिर्च भी नहीं खानी चाहिए। क्योंकि इसे मंगल और सूर्य ग्रह का प्रतीक माना जाता है। दोनों ही ग्रह शनि के विरोधी हैं। इसलिए लाल मिर्च खाने से व्यक्ति को शनि का प्रकोप झेलना पड़ सकता है।
3.शनिवार के दिन चना, उड़द, मूंग और मसूर की दाल खाने से भी बचें। क्योंकि ये सभी मंगल ग्रह के प्रभाव को दर्शाते हैं। इन्हें शनिवार को खाने से व्यक्ति के बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं।
4.शनिवार को कभी भी शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे शनि देव नाराज हो सकते हैं। शनि के प्रकोप के चलते व्यक्ति पर मुसीबतों का पहाड़ टूट सकता है।
5.शनिवार के दिन दूध या दही का सेवन न करें। क्योंकि ये चंद्र ग्रह के प्रतीक हैं। इन्हें खाने से शनि देव नाराज हो सकते हैं। इससे व्यक्ति को मानसिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
6.आज के दिन मांसाहारी भोजन न करें। ये शनि देव के क्रोध को बढ़ा सकता है। इससे व्यक्ति बुरी संगति में फंस सकता है। साथ ही धन का भी नाश हो सकता है।
7.ज्योतिष शास्त्री राम पांडे के अनुसार शनिवार को कभी भी पीला भोजन नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये बृहस्पति देव का अन्न माना जाता है और शनि एवं गुरू में नहीं बनती है। इसलिए इसे खाने से व्यक्ति के जीवन में कठिनाइयां आ सकती हैं।
8.शनिवार के दिन कुछ खाने की चीजों का अवाइड करने के अलावा हमें कुछ वस्तुओं को खरीदने से भी बचना चाहिए। इन्हीं में से एक है नमक। कहते हैं कि शनिवार को नमक घर लाने से दरिद्रता आ सकती है।
9.शनिवार के दिन सरसों का तेल भी नहीं खरीदना चाहिए। क्योंकि ये शनि देव पर चढ़ता है, लेकिन उस दिन इसे खरीदना शनि देव का अपमान समझा जाता है।
10.आज के दिन लोहे की कोई वस्तु भी नहीं खरीदनी चाहिए। क्योंकि ये भी शनि का प्रतीक होता है। इन्हें घर लाने से अशुभ फल मिल सकते हैं।