दस का दम

घर में भूलकर भी न लगाएं ऐसे दरवाजे, फूट सकती है किस्मत

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी एक साथ तीन पल्ले वाले दरवाजे न लगाएं प्रवेश द्वार के पास सीढ़ियां भी नहीं होनी चाहिए, इससे मुसीबतें आ सकती हैं
2 min read
• •
Updated: 29 Mar 2019, 12:37 PM IST
vastu dosh of doors
घर में भूलकर भी न लगाएं ऐसे दरवाजे, फूट सकती है किस्मत

नई दिल्ली। घर बनवाते समय लोग वास्तु का तो ध्यान रखते हैं, लेकिन कभी उसके दरवाजों पर ध्यान नहीं देते हैं। आपकी ये छोटी-सी लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक गलत दिशा में दरवाजों के होने एवं उसका रंग सही न होने से घर में दरिद्रता आ सकती है। इससे आपकी किस्मत भी फूट सकती है।

1.वास्तु एक्सपर्ट निधि खेड़ा के अनुसार किसी भी घर की पहचान दरवाजे होते हैं। मगर टूटे-फूटे या पेंट झड़े हुए दरवाजे लगे होने से घर में वास्तु दोष होता है। इससे घर में नकारात्मकता आती है। साथ ही आपकी किस्मत भी रूठ सकती है।

2.कई लोग बड़े घरों में एक साथ तीन पल्ले वाले दरवाजे लगवाते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार इसे अशुभ माना जाता है। ऐसे घर में कभी मां लक्ष्मी नहीं टिकती हैं। जिससे धन का नाश होता है।

3.बहुत से घरों में प्रवेश द्वार बिल्कुल कोने पर बना होता है। ऐसा होना भी खराब माना जाता है। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी नहीं आती है। नतीजतन घर का महौल खराब होता है। परिवार के सदस्यों के बीच झगड़े बढ़ते हैं।

4.वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के मेन गेट के पास कोई खुला कुआं नहीं होना चाहिए। इससे घर में दरिद्रता आ सकती है।

5.आजकल ज्यादातर लोग दरवाजे के अंदर एक और दरवाजा लगवाते हैं, जैसे-एक मेन गेट के बाद जाली वाला दरवाजा। ऐसा करने से ईश्वर का आपके घर में प्रवेश नहीं हो पाता है। जिससे तरक्की नहीं हो पाती है।

6.घर में कभी भी विपरीत दिशा में दो मुख्य द्वार नहीं बनाने चाहिए। ऐसा होने पर घर में रहने वालों के सारे काम में अडंगे आ सकते हैं।

7.बहुत से लोगों के घर का मेन गेट ऐसे खुलता है कि सामने सीढ़ियां दिखाई देती हैं। वास्तु एक्सपर्ट निधि खेड़ा के अनुसार ऐसा होने पर घर में रहने वाले लोगों के जीवन में मुश्किलें आ सकती हैं।

8.घर के मुख्य द्वार के सामने कोई गड्ढा या टेढ़ा-मेढ़ा रास्ता नहीं होना चाहिए। ऐसा होने पर घर में नकारात्मकता आती है।

9.घर का मुख्य द्वार बाहर की ओर खुलने वाला नहीं होना चाहिए। ऐसा होने पर घर की सारी समृद्धि बाहर चली जाती है।

10.अगर आपका घर दो या इससे ज्यादा मंजिलें के हैं, तो सबसे नीचे वाले मंजिल के दरवाजे बड़े होने चाहिए। इसके बाद ऊपरी के मालों पर क्रम से थोड़े छोटे होने चाहिए। इससे घर में खुशहाली आएगी।

Published on: