दस का दम

रविवार को लाल कपड़े में गेहूं और गुड़ बांधकर करें ये काम, पूरी होगी मनोकामना

जिनकी कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर है उन्हें लाल मसूर की दाल का दान करना चाहिए, इससे लाभ होगा रविवार के दिन सूर्य आदित्य स्त्रोत का पाठ करने से व्यक्ति को मान-सम्मान मिलता है
2 min read
• •
Updated: 10 Mar 2019, 10:53 AM IST
ravivar ke upay
रविवार को लाल कपड़े में गेहूं और गुड़ बांधकर करें ये काम, पूरी होगी मनोकामना

नई दिल्ली। रविवार के दिन सूर्य देव की आराधना से भक्तों को लाभ होता है। सूर्य ग्रह को तेजस्वी देवता के रूप में जाना जाता है, इसलिए उनकी पूजा करने से व्यक्ति को मान-सम्मान मिलता है। अगर आप सूर्य देव की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो आज के दिन गेहूं और गुड़ समेत कुछ अन्य उपाय अपनाने से लाभ होगा।

1.जो लोग मनोकामनाओं की पूर्ति चाहते हैं उन्हें रविवार के दिन लाल कपड़े में गेहूं और गुड़ बांधकर दान करना चाहिए। इससे व्यक्ति का भाग्य भी तेज होता है।

2.जो लोग घर में खुशहाली लाना चाहते हैं उन्हें रविवार के दिन तुलसी के पेड़ पर जल चढ़ाना चाहिए। साथ ही इसकी 11 परिक्रमाएं करनी चाहिए। इसके बाद ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

3.जिनकी कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर होता है उन्हें आंखों, त्वचा एवं अन्य बीमारियां होती हैं। इससे बचने के लिए रविवार के दिन तांबे और गेहूं का दान करना चाहिए।

4.जो लोग अपना व्यक्तित्व आकर्षक बनाना चाहते हैं उन्हें रविवार के दिन चावल में दूध और गुड़ मिलाकर खाना चाहिए।

5.घर में सुख-शांति के लिए रविवार के दिन हरिवंश पुराण का पाठ करें। इससे घर में सम्पन्नता आती है।

6.जो लोग किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं उनके लिए रविवार का दिन उपयुक्त होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर इस दिन कुछ मीठा या गुड़ खाकर कार्य शुरू किया जाए तो उसमें सफलता मिलेगी।

7.अगर किसी कारणवश आपके काम नहीं बन पा रहे हैं या जीवन में लगातार मुसीबतें आ रही हैं तो रविवार के दिन किसी गरीब को कंबल भेंट करें। इससे सूर्य देव प्रसन्न होंगे।

8.रविवार के सूर्य आदित्य स्त्रोत का पाठ करना भी शुभ मान जाता है। क्योंकि इसे पढ़ने से सूर्य देव की व्यक्ति पर कृपा होती है। इससे उसकी तरक्की भी होती है।

9.जिन लोगों का सूर्य ग्रह कमजोर है उन्हें लाल मूंगा रत्न दान करना चाहिए। आप चाहे तो लाल मसूर की दाल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

10.घर में सुख-समृद्धि के लिए रविवार के दिन तांबे के पत्र या लाल रंग के भोजपत्र पर सूर्य यंत्र बनाकर इसकी पूजा करें। इससे आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी।

Published on: